{"_id":"47e1e5335b74294f0e3b1e2523b992d3","slug":"youth-came-to-against-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां बनाम चौरासी कोसी परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां बनाम चौरासी कोसी परिक्रमा
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 23 Aug 2013 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में चौरासी कोसी परिक्रमा पर रोक लगाए जाने से गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में दक्षिण काली मंदिर पीठाधीश्वर कैलासानंद ब्रह्मचारी से मिलने पहुंचे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां का विरोध किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने आजम खां का काफिला भी रोकने की कोशिश करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस कवायद में पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
आजम खां पर बिफरे
बुधवार रात करीब आठ बजे यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां का काफिला चंडीघाट स्थित दक्षिण काली मंदिर मार्ग पहुंचा। यहां पहले से ही डटे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आजम खां का काफिला रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
कार्यकर्ता आजम की गाड़ी के आगे आ गए। पुलिस ने तुरंत ही बल प्रयोगकर कार्यकर्ताओं को किनारे किया। तब जाकर काफिले ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और आजम खां वापस जाओ के नारे लगाए।
आजम के कहने पर लगी रोक
बजरंग दल कार्यकर्ता अनुज वालिया ने कहा कि राम लला की चौरासी कोसी परिक्रमा पर रोक आजम के कहने पर ही लगाई गई। वह संतों के अयोध्या में परिक्रमा करने का विरोध कर रहे हैं और हरिद्वार में आकर संतों से मुलाकात कर रहे हैं।
आजम का विरोध करने वालों की अगुवाई बजरंग दल से जुड़े गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्र संघ अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, अमरदीप चौधरी ने की।
सपा सुप्रीमो के बेहद करीब हैं कैलासानंद
आजम खां का कैलासानंद ब्रह्मचारी से मेल-मिलाप पर कई लोगों के मन में कौतूहल हो सकता है। लेकिन कैलासानंद से सपा के वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात कोई अचरज की बात नहीं है।
कैलासानंद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के बेहद करीब माने जाते हैं। मुलायम ही नहीं, उनके पूरे परिवार से कैलासानंद के बेहद करीबी ताल्लुक है।