फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Break engagement before 20 days of marriage for dowry

बुलेट के चक्कर में युवक ने शादी से बीस दिन पहले तोड़ दी सगाई, इसके बाद जो हुआ अब उम्रभर भुगतेगा

Fri, 05 Oct 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर Updated Fri, 05 Oct 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
Youth Break engagement before 20 days of marriage for dowry

शादी में एक लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल देने से इंकार करने पर युवक पक्ष ने सगाई के एक माह बाद रिश्ता तोड़ दिया। युवती के पिता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अब युवती के पिता ने न्यायालय में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक शख्स ने लक्सर एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ दिनों पहले क्षेत्र के ही एक गांव का व्यक्ति और देवबंद के एक गांव निवासी व्यक्ति उसके घर आए थे। देवबंद के व्यक्ति के बेटे की शादी उसकी बेटी के साथ करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसके बाद दोनों पक्षों ने रिश्ता तय कर दिया। युवती के पिता का कहना है कि कुछ दिन पहले उसने रीतिरिवाज के मुताबिक सगाई की रस्म भी अदा की, जिसमें उसका लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सगाई में दिया सामान वापस करने से भी इंकार कर दिया

शादी की तिथि 24 अक्तूबर 2018 हुई थी। युवती के पिता का आरोप है कि पिछले माह युवक पक्ष के अगुवा ने उसको बुलाकर शादी में एक लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की, जिस पर उन्होंने असमर्थता जताई।

युवक पक्ष ने रिश्ता नहीं करने की बात कही। युवती के पिता का आरोप है कि युवक पक्ष के लोगों ने सगाई में दिया सामान वापस करने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

अब युवती के पिता ने लक्सर एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर युवक पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। यह जानकारी अधिवक्ता दीपक ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed