फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth black main sisters in haridwar

दो बहनों का यौन उत्पीड़न, अश्लील वीडियो पब्लिक करने की धमकी 

Mon, 03 Apr 2017 11:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 03 Apr 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
youth black main sisters in haridwar
मोबाइल वीडियो, एमएमएस - फोटो : फाइल फोटो

सहारनपुर निवासी दो बहनों को शादी का झांसा देकर दो युवक अपनी पहचान छिपाकर उनका यौन उत्पीड़न करते रहे। असलियत उजागर होने पर जब दोनों बहनों ने उनसे किनारा करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दे डाली। रविवार को इसका खुलासा तब हुआ जब आरोपी एक युवती को जबरन अपनी कार में बिठा रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी को हिंदू संगठन के नेताओं ने दबोच लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। बड़ी बहन ने शिवदासपुर तेल्लीवाला (पिरान कलियर) निवासी आरोपियों के खिलाफ दुराचार, अपहरण के प्रयास समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

     
कनखल क्षेत्र के सिंहद्वार चौक के पास रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कारसवार एक युवक दो युवतियों को जबरन कार में बैठाने की कोशिश कर रहा था। युवतियां लगातार विरोध कर रही थी। शोर सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। इसी दौरान हिंदू संगठन के नेता अनुज वालिया, अमरदीप, सौरभ, नवीन, दीपक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जानकारी ली तो युवतियों ने उन्हें पूरा वाकया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने युवक को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। सूचना पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों बहनों के साथ युवक को थाने लेकर पहुंची। थाने में युवतियों ने बताया कि वे मूल रूप से सहारनपुर जिले के एक गांव की रहनेवाली हैं। वे सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत हैं। सीतापुर ज्वालापुर में वह किराये के एक मकान में रहती हैं। कुछ माह पूर्व सिडकुल में एक युवक से बड़ी बहन की जान पहचान हो गई थी।

युवक ने अपना नाम अमन और खुद को लेबर ठेकेदार बताया। भरोसा दिलाया कि वह उसकी नौकरी बड़ी कंपनी में लगवा देगा। धीरे-धीरे युवक ने नजदीकी बढ़ाकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। युवक ने अपने एक दोस्त अंकित से उसकी छोटी बहन की शादी करने की बात कहकर मुलाकात कराई। उसके बाद उसने भी उसकी छोटी बहन का यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि दोनों युवक पहले से शादीशुदा और मुस्लिम हैं। बदनामी के डर से उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया और उनसे दूरी बना ली।


इस पर आरोपी उन्हें धमकियां देने लगे। उनकी अश्लील वीडियो अपने पास होने की बात बताकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। रविवार को उन्होंने सिंहद्वार पुल के पास वीडियो लेने के लिए युवक को बुलाया था, लेकिन वह जबरन कार में बैठाकर ले जाने लगा। थानाध्यक्ष कनखल नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि एक आरोपी शहनवाज पुत्र यामीन निवासी शिवदासपुर तेल्लीवाला पिरान कलियर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी वाजिद अली की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया कि आरोपी भी सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। अभी तक उसके पास से कोई अश्लील वीडियो नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed