फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth arrested with 8.55 grams of smack

Dehradun News: 8.55 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 27 Nov 2025 05:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 8.55 grams of smack
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 8.55 ग्राम स्मैक, 300 रुपये, दो मोबाइल फोन, बिना कागजात की स्कूटी बरामद हुई। आरोपी पत्थर की घिसाई का काम करता है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात बाजार चौकी प्रभारी एएसआई राकेश सिंह जटवाड़ा पुल के पास टीम के साथ गश्त कर रहे थे। नहर पटरी पहुंचने पर बाल्मीकि बस्ती की तरफ से एक युवक स्कूटी पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह स्कूटी मोड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमजद अली उर्फ बिहारी निवासी पीठ बाजार कस्साबान ज्वालापुर बताया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तलाशी लेने पर युवक के पास से दो मोबाइल फोन और एक जेब से प्लास्टिक की पन्नी के अंदर से स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि उसे यह स्मैक जंगल वाली नहर पटरी रानीपुर झाल के पास से किसी अज्ञात युवक ने दी थी। उसने कबूल किया कि वह पेशे से पत्थर घिसाई का काम करता है और खुद भी स्मैक का सेवन करता है। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed