फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Arrested with 1.50 Crore Rupees smack during Lockdown in roorkee

रुड़की: डेढ़ लाख की स्मैक के साथ गाजियाबाद का युवक गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

Wed, 13 May 2020 11:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 May 2020 11:30 PM IST
सार

  • गाजियाबाद का रहने वाला है आरोपी, 41 ग्राम स्मैक हुई बरामद

विज्ञापन
Youth Arrested with 1.50 Crore Rupees smack during Lockdown in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को 41 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। स्मैक की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि लॉकडाउन के दौरान भी कलियर क्षेत्र में स्मैक की बिक्री हो रही है। एसएसपी ने एसपी देहात एसके सिंह के निर्देशन में सीओ चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सीओ ने कलियर एसओ प्रकाश पोखरियाल को स्मैक बेचने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। मंगलवार रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि इमलीखेड़ा रोड पर बेड़पुर तिराहे के पास बाइक सवार स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगा। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास स्मैक बरामद हुई। पुलिस युवक को बाइक समेत पकड़कर थाने ले आई। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि स्मैक के साथ शादाब उर्फ कल्लू निवासी मोहल्ला कोट, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। उसके पास 41 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर चालान कर दिया है। पुलिस टीम में एसओ प्रकाश पोखरियाल, एसआई गिरीश चंद्र, अहसान अली सैफी, श्रीकांत, शाह आलम, विनोद कुमार, सोफिया अंसारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed