सीएम के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर की गई टिप्पणी उत्तरकाशी में रिका गांव के एक युवक पर भारी पड़ गई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
डेरिका गांव निवासी राजपाल सिंह पुत्र दलवीर सिंह ने बीते शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के क्रिया कलापों पर टिप्पणी और लाइव वीडियो फेसबुक पर डाली थी। मामले में भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष पवन नौटियाल ने पुरोला थाने में राजपाल के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
हिरासत में लेकर की पूछताछ
पुलिस ने शनिवार देश शाम राजपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को आरोपी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। तब एक बार उसे समझा कर छोड़ दिया था, लेकिन उसने शनिवार देर शाम को पुन: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी और वीडियो साझा किया।
युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपित युवक के पिता राज्य आंदोलनकारी दलवीर सिंह ने कहा कि यह भाजपा सरकार की सत्ता की हनक का परिणाम है। पुलिस बगैर कारण बताए देर रात को उनके बेटे को घर से उठाकर ले गई।