{"_id":"6495ffb86429a1587f0c5c18","slug":"youth-and-teenager-caught-with-512-grams-of-heroin-dehradun-news-c-5-drn1037-184724-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 512 ग्राम हेरोइन के साथ युवक और किशोरी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 512 ग्राम हेरोइन के साथ युवक और किशोरी पकड़े
विज्ञापन
पुलिस ने 512 ग्राम हेरोइन के साथ युवक और एक किशोरी को पकड़ा है। किशोरी पहले भी स्मैक तस्करी में पकड़ी जा चुकी थी। किशोर न्याय बोर्ड से उसे जमानत मिली हुई है। दोनों बरेली से हेरोइन लेकर दून में बेचने आए थे। आरोपी युवक उत्तराखंड परिवहन निगम में संविदा पर चालक था। न्यायालय के आदेश पर युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। जबकि, किशोरी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया, पुलिस लगातार नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सहसपुर पुलिस को पता चला था कि कुछ लोग क्षेत्र में हेरोइन तस्करी करने आ रहे हैं। इस पर चेकिंग शुरू की गई। पुलिस ने छोटा रामपुर नीना फार्महाउस के पास से एक बाइक को रोक लिया। उस पर एक युवक और एक किशोरी बैठे थे। तलाशी में उनके पास से हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुई। हेरोइन का वजन 512 ग्राम निकला।
आरोपी युवक ने अपना नाम सुरेंद्र कुमार निवासी अमन नगर, अफजलगढ़, रेहड़, बिजनौर बताया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया, यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले पुलिस 500 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद कर चुकी है। वहीं, पूछताछ में पता चला कि किशोरी को पहले भी नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
--
भाई के इलाज के लिए बेचने लगी हेरोइन
किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। घर का खर्च नहीं चल रहा था। भाई बीमार था, इसलिए वह कोई काम तलाश रही थी। इसी बीच वह सुरेंद्र के संपर्क में आ गई। सुरेंद्र के साथ वह बरेली के मीरगंज से हेरोइन खरीदकर लाते थे और फुटकर में देहरादून के लोगों को बेचते थे।