फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   your dog may be in depression

बीवी से लड़ाई की तो काट लेगा डॉगी

Fri, 03 Jan 2014 12:25 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Jan 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
your dog may be in depression

अगर कोई घर में पत्नी से बराबर लड़ता है। जरा-जरा सी बात पर बच्चों को डांटता है और उनकी पिटाई करता है तो सचेत हो जाइए। उनका डॉगी कभी भी उन्हें काट सकता है।

विज्ञापन


पढ़ें, नहीं मिले भगवान तो दे दी अपनी जान
विज्ञापन


घर में कलह का माहौल होने से पालतू कुत्ते भी डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। वे कटखने होते जा रहे हैं। गुजरे साल 2013 में दून घाटी में चार हजार पालतू डॉगी अपने मालिकों को काट चुके हैं। पारिवारिक कलह का बुरा असर इंसानों के साथ जानवरों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासतौर पर कुत्ते इस मामले में अधिक संवेदनशील हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में डॉग बाइट के जो केस आ रहे हैं उनकी डायग्नोसिस से यह तथ्य उभर कर सामने आया है। बातचीत में कुत्ते पालने वालों ने पारिवारिक कलह की बात डाक्टरों से स्वीकारी है।

पढ़ें, आपदाः पीड़ितों को परेशान कर रही बहुगुणा सरकार

इतना ही नहीं घर का माहौल सुधरने पर कुत्ते के मिजाज में भी सुधार की तस्दीक हुई है।घर के सदस्यों के तनाव में रहने से पालतू कुत्तों में भी चिड़चिड़ापन आ जाता है। इसके अलावा जिस परिवार में कलह मची रहती है उसमें लोग एक-दूसरे का कम ध्यान रखते हैं।

लोग कुत्तों को समय से खाना देना भूल जाते हैं और उन्हें दुलराते भी कम हैं। इसका दुष्प्रभाव भी कुत्तों पर पड़ता है। वे चिड़चिड़े हो जाते हैं। जब वे इस मिजाज में होते हैं तो जरा से छेड़ने पर काट लेते हैं। अस्पतालों में पालतू कुत्तों के काटने के केस सालभर आते हैं।

बेटा भी डांट खाता था
आवारा कुत्तों के काटने के केस ज्यादातर मेटिंग सीजन और उसके तत्काल बाद आते हैं। विक्रांत चोपड़ा उनकी पत्नी दीपा और बेटे रोहित को उसके डॉगी ने काटा है। विक्रांत ने बताया कि अक्सर काम के लोड की वजह से घर में पत्नी से झगड़ा होता था।


पढ़ें, उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने पेश की मिसाल

इस चक्कर में बेटा भी डांट खाता था। हम लोग इस पर ध्यान ही नहीं देते थे कि हम लोगों के झगड़े का असर डॉगी पर पड़ रहा है। अक्सर उसने खाना देते वक्त काटा भी। वह गुमसुम रहता था और फिर उसने खाना छोड़ दिया।

हम उसे डॉक्टर के पास ले गए तो सबसे पहले वह घर के माहौल के बारे में पूछने लगे। पहले डाक्टर की बात हास्यास्पद लगी, लेकिन जब घर का माहौल सुधरा तो टाइगर भी खुश रहने लगा।

पढ़ें, नए साल के पहले दिन मौत से हुई मुलाकात

पालतू कुत्तों को भी डिप्रेशन होता है। ऐसे केस बराबर आते हैं। कोई इंसान डिप्रेशन में है तो वह बात कर भावना व्यक्त कर देते हैं। कुत्ता बात नहीं कर पाता तो काट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करता है। घर के माहौल का पालतू कुत्तों पर बहुत असर पड़ता है।
- डॉ. कुमार कौशल, वरिष्ठ पशु रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed