फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Your degree is not just an academic qualification but also a responsibility: Gadkari

शैक्षणिक उपाधि ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है आपकी डिग्री : गडकरी

Tue, 03 Jun 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Your degree is not just an academic qualification but also a responsibility: Gadkari
Iग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में 46 को मिला स्वर्ण पदकI
विज्ञापन

Iग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, डिग्री सिर्फ आपकी शैक्षणिक उपाधि ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। वहीं, इस मौके पर उन्हें ग्राफिक एरा की ओर से नए हाईवे और विश्व स्तरीय एक्सप्रेस निर्माण, पर्यावरण अनुकूल परिवहन और यातायात में डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में अमूल्य कार्यों के लिए डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से अलंकृत किया गया।
I
Iकेंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधियां पाने वाले छात्र-छात्राओं से सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। कहा, जीवन में शॉर्ट कट को न अपनाएं, शॉर्ट कट कामयाबी को शॉर्ट कर देगा। जीवन में अनेक कठिनाइयों, असफलताओं और विरोधाभासों का सामना होगा, लेकिन इनसे विचलित होने के बजाय सबक लेना चाहिए। युवा देश का भविष्य हैं, उनमें इतनी क्षमताएं हैं कि जिस क्षेत्र में कार्य करेंगे, उसमें सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ग्राफिक एरा केवल ज्ञान देने वाला विश्वविद्यालय नहीं है, बल्कि उन्हें मूल्यों से भी जोड़ता है। युवाओं में सामाजिक नेतृत्व का कौशल बढ़ रहा है।
विज्ञापन

I
Iरिक्शा चालकों को ई-रिक्शा से जोड़ना सबसे अच्छा कार्यI
Iकेंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, रिक्शा चलाने वाले एक करोड़ लोगों और कंधों से रिक्शा खींचने वाले 50 लाख लोगों को इस कष्टदायी मजदूरी से निजात दिलाना उनके जीवन का सबसे बड़ा व अच्छा कार्य है। मैकेनाइज्ड ई-रिक्शा के जरिये उन्होंने डेढ़ करोड़ लोगों को रोजी सलामत रखते हुए इससे छुटकारा दिलाया है। उन्होंने राखी घनशाला, हेमानी सेमवाल, सविता नेगी, वर्तिका अग्रवाल और अनिल रतूड़ी को पीएचडी की उपाधियों से अलंकृत किया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iविकसित भारत बनाने में योगदान दें युवा : सीएम धामीI
Iमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र-छात्राओं से विकसित भारत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। कहा, उत्तराखंड में शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में बहुत कार्य किए जा रहे हैं। देहरादून में साइंस सिटी, अल्मोड़ा में साइंस सेंटर और हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क बनाए जा रहे हैं। युवाओं में इंटरप्रिन्योरशिप विकसित करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। वहीं, इस मौके पर उन्होंने विश्व स्तरीय हाईवे, ग्रीन कॉरिडोर बनाने का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी को आधुनिक भारत का विश्वकर्मा बताया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, केंद्रीय मंत्री गडकरी एक विश्वविद्यालय की तरह हैं। उनके कार्य युवाओं के लिए सफलता के मंत्र की तरह हैं

I
Iग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने कहा, नए हाईवे, ऑल वेदर रोड और एक्सप्रेस-वे ने उत्तराखंड के साथ ही देश भर में सफर को सुविधाजनक बना दिया है। इस मौके पर विवि के चांसलर व नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत, कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, ग्राफिक एरा ग्रुप के मुख्य संरक्षक आरसी घनशाला, अध्यक्ष लक्ष्मी घनशाला, ब्रह्मोस के पूर्व सीईओ व एमडी डॉ. सुधीर मिश्रा, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत, कुलसचिव डॉ. नरेश शर्मा, प्रो. वाइस चांसलर प्रो. संतोष एस. सर्राफ, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक सविता कपूर आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed