फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man sleeping in his house was killed by attacking him with sticks and weapons

Dehradun: घर में सो रहे युवक की लाठी-डंडे और हथियार से वारकर हत्या की, शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी

Sun, 10 Aug 2025 10:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर (देहरादून) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Aug 2025 10:07 PM IST
सार

गांव में चर्चा है कि हत्यारोपी ने घटना को अंजाम तो दे दिया लेकिन उसे इसका कोई अफसोस नहीं है। ग्रामीणों की माने तो हत्यारोपी यहां से निकलकर सीधा पुलिस के पास पहुंचा और आत्मसपर्मण कर दिया।

विज्ञापन
Young man sleeping in his house was killed by attacking him with sticks and weapons
कैमरे की कैद में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार रात भिक्कमपुर गांव निवासी अपने घर के अंदर चारपाई पर सो रहे राजेश पुत्र सुक्खा उम्र 45 वर्ष की पड़ोस के एक युवक ने लाठी-डंडे और किसी हथियार से सिर और अन्य जगह पर वारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्या का कारण शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिक्कमपुर गांव निवासी राजेश पुत्र सुक्खा उम्र 45 वर्ष और दीपक पुत्र राम अवतार निवासी भिक्कमपुर की तीन दिन पहले शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को राजेश की पत्नी और बच्चे रक्षाबंधन पर राखी लेकर अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर राजेश अकेला था। रात्रि करीब 11 बजे राजेश अपने घर के अंदर चारपाई पर लेटा हुआ था। तभी पड़ोस का एक युवक उसके घर के अंदर घुस आया और लाठी या किसी हथियार से उसके सिर पर कई वार कर दिए। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी और मृतक राजेश आपस में दूर के रिश्तेदार भी हैं और साथ बैठकर दोनों शराब भी पी लेते थे। ग्रामीणों का मानना है कि शराब पीने को लेकर ही दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई होगी। जिसके चलते उसने राजेश की हत्या कर दी। मामले की सूचना पर भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एक मिनट से भी कम समय में उतारा मौत के घाट, सीसीटीवी से चल रहा पता
हत्यारा घर के पास लगे एक निजी सीसीटीवी कैमरे की पकड़ में आ गया। जिसमें दिखाई दे रहा है कि हत्यारा हाथ में लाठी जैसा कुछ लिए है और राजेश के घर में घुस रहा है। इसके बाद एक मिनट से पहले ही वह बाहर निकलकर भागता दिख रहा है।

विज्ञापन

आत्मसमर्पण किया है या होगी गिरफ्तारी
गांव में चर्चा है कि हत्यारोपी ने घटना को अंजाम तो दे दिया लेकिन उसे इसका कोई अफसोस नहीं है। ग्रामीणों की माने तो हत्यारोपी यहां से निकलकर सीधा पुलिस के पास पहुंचा और आत्मसपर्मण कर दिया। वहीं पुलिस हत्यारोपी की तलाश करने की बात कह रही है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed