फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man shot himself over money dealings released video before dying BJP leader arrested in Pauri Garhwal

Pauri: जमीन के सौदे को लेकर युवक ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, भाजपा नेता समेत 5 गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 01:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Aug 2025 01:53 PM IST
सार

पौड़ी जनपद के तलसारी गांव में एक युवक ने खुद को अपने घर में गोली मार दी। युवक का मरने से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Young man shot himself over money dealings released video before dying BJP leader arrested in Pauri Garhwal
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक जितेंद्र कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ लोगों पर जमीन के सौदे को लेकर उसे परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली सहित पांच लोगों को देहरादून से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरगांव तलसारी निवासी जितेंद्र कुमार (32) ने सुबह करीब 4 बजे खुद को गोली मार ली है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को एक कार से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने कार से आवश्यक सबूत जुटाए हैं। शर्मा ने बताया कि जितेंद्र अपने चाचा मुकेश चंद्र के घर तलसारी में रह रहा था, जबकि उसका परिवार देहरादून के भानियावाला में रहता है। उसकी शादी 2020 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं, लेकिन वह अपने परिवार से अलग रहता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मरने से कुछ देर पहले जितेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उसने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर भूमि खरीद-फरोख्त के मामले में उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बर्ड फ्लू की दस्तक ने बढ़ाई चिंता, अंडे और चिकन के कारोबार पर असर, कम खरीदारी कर रहे लोग

ये आरोपी किए गिरफ्तार
एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने इस पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और कोतवाल शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी हिमांशु चमोली, शुभम खंडूड़ी, गौरव कंबोज, अभिषेक गैरोला और विकास शाह को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी पर आत्महत्या के लिए उकसाने और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

12 बोर की बंदूक का इस्तेमाल
कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि जितेंद्र ने खुद को सिंगल बैरल 12 बोर एसबीबीएल बंदूक से गोली मारी थी। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय कार में जितेंद्र के साथ चढ़ीगांव निवासी भगवान सिंह और क्वीराली निवासी सौरभ सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed