फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young man jumped ahead of the train Roorkee

ट्रेन के आगे कूदकर दी युवक ने जान, सुसाइट नोट पढ़कर परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन

Wed, 17 Jan 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 17 Jan 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
 young man jumped ahead of the train Roorkee
suicide - फोटो : demo pic

झबरेड़ा के डेलना निवासी मनोज कुमार का शव कुंजा रेलवे फाटक पर पड़ा मिला है। कुमार की जेब से एक सुसाइट नोट भी मिला है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एक ओर जहां परिजन कुछ भी कहने से इंकार कर रहे है, वहीं दूसरी ओर पुलिस कर्ज के चलते मामले को आत्महत्या से जुड़ा मानकर चल रही है। मंगलवार को डेलना निवासी 25 वर्षीय मनोज कुमार बाइक से किसी काम के लिए निकला था। जिसके बाद दोपहर को उसका शव कुंजा गांव के रेलवे फाटक पर  पड़ा मिला।

शव के रेलवे फाटक पर पड़ा होने की सूचना पर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पाकर झबरेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की, तो मृतक की जेब से एक सुसाइट नोट मिला है। जिसमें मनोज कुमार ने कहा है कि कुछ लोग कर्ज के चलते उस पर दबाव बना रहे थे। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


सूचना पाकर सीओ परीक्षित कुमार भी मौके पर पहुंच गए और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन मामले में कुछ भी कहने बचते रहे। पुलिस को घटना के बाद मौके से मृतक की बाइक भी
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद नहीं हुई है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मनोज पर काफी कर्ज था। बुधवार की सुबह मृतक के घर पर पंचायत भी हुई थी। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। इसके साथ ही मामले को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed