फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young man cheated of Rs 1.47 lakh on the pretext of getting a job abroad

Dehradun News: विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा दे युवक से ठगे 1.47 लाख रुपये

Mon, 18 Sep 2023 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 1.47 lakh on the pretext of getting a job abroad
विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से 1.47 लाख रुपये ठग लिए गए। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि रूप सिंह नेगी निवासी शिमला बाईपास चौक ने पुलिस को शिकायत की है। रूप सिंह ने अपना रिज्यूम इंडीड एप पर अपलोड किया था। नेगी को पिछले दिनों पूजा नाम की युवती का फोन आया था। पूजा खुद को एप की अधिकारी बता रही थी। पूजा ने रूप सिंह से कहा कि उनका रिज्यूम अमेरिका में नौकरी के लिए चयनित हुआ है। इसके लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा गया। रूप सिंह तैयार हो गए और पूजा के कहे अनुसार सारी जानकारी देते रहे। इस बीच पूजा और उसकी सीनियर बताने वाली श्वेता नाम की युवतियों ने रूप से सिंह से कभी दस्तावेज का सत्यापन, कभी वीजा तो कभी बॉन्ड भरवाने के नाम पर रुपये मांगे। उसने यह रकम जमा करा दी। इसके बाद 50 हजार रुपए इंश्यारेंस के लिए मांगे। कुल 1.47 लाख रुपए देकर जब रूप सिंह ने ज्वाइनिंग के लिए पूछा तो कहा गया कि नौकरी कैंसिल हो गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed