फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun international film festival 2021: Young generation will eradicate religion-caste discrimination: Pathak

Dehradun Film Festival: फेस्टिवल में पहुंचे विनय पाठक, बोले- धर्म और जाति का भेदभाव मिटाएगी युवा पीढ़ी

Fri, 17 Sep 2021 01:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 17 Sep 2021 01:35 PM IST
सार

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए दून पहुंचे अभिनेता विनय पाठक ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि इस तरह के फेस्टिवल उत्सव मनाने के अवसर हैं। यह प्रतिभा दिखाने के लिए लोगों को मंच उपलब्ध कराने का एक जरिया है।

विज्ञापन
dehradun international film festival 2021: Young generation will eradicate religion-caste discrimination: Pathak
देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: अभिनेता विनय पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड में अलग पहचान रखने वाले अभिनेता, थियेटर आर्टिस्ट, टीवी प्रेजेंटर और निर्माता विनय पाठक ने कहा कि युवा पीढ़ी में कुछ कर गुजरने की क्षमता है। वह देश से जाति-धर्म के भेदभाव को मिटाने की ताकत रखती है।

विज्ञापन


साहित्य, कला को प्रदर्शित करने का भी एक मंच
देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए दून पहुंचे अभिनेता विनय पाठक ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि इस तरह के फेस्टिवल उत्सव मनाने के अवसर हैं। यह प्रतिभा दिखाने के लिए लोगों को मंच उपलब्ध कराने का एक जरिया है। इतना ही नहीं यह साहित्य, कला को प्रदर्शित करने का भी एक मंच है।
विज्ञापन

 

दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: आज होगा तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज, जुटेंगे कई फिल्मी सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि फेस्टिवल के जरिए समाज के साथ संवाद करने का मौका मिलता है। बदलते सिनेमा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि परिवर्तन समाज का नियम है। समय के साथ-साथ सभी में बदलाव आता है। दर्शकों के स्वाद के अनुसार ही फिल्में व वेब सीरीज बनाई जा रही हैं।

उन्होंने उत्तराखंड की जनता से अपील करते हुए कहा कि देश में अमन चैन बनाए रखने के साथ एक-दूसरे से मोहब्बत करें। देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन उनकी फिल्म 'बिट्टू का जन्मदिन' दिखाई जाएगी।

गढ़वाली खाने की तलाश में हैं विनय
दून आने के बाद से बॉलीवुड अभिनेता विनय पाठक गढ़वाली खाने की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाली खाने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है। दून में वह जरूर गढ़वाली खाना खाएंगे।


सफलता का कोई मंत्र नहीं होता
अभिनेता विनय पाठक ने कहा कि सफल होने का कोई मंत्र नहीं होता। बिहार के छोटे शहर के विनय ने कहा कि सफलता छोटे-बड़े शहर को देख कर नहीं मिलती। मन से मेहनत करने वाले व्यक्ति को जीवन में सफलता जरूर मिलती है।

विनय की फिल्मों को सिनेमाघर खुलने का इंतजार
करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके विनय पाठक की आगामी फिल्मों को देशभर में पूरी तरह से सिनेमाघर खुलने का इंतजार है। उनका अभिनय बेहद सहज और नैसर्गिक दिखाई देता है। उनका हर किरदार अलग छाप छोड़ जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी चार फिल्में बनकर तैयार हैं। पूरी तरह से सिनेमाघर खुलने के बाद उन्हें रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed