फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   You will taste quality vegetables by growing capsicum,

Dehradun News: अब दूनवासी अपने घरों की छतों पर ऑर्गेनिक तरीके से उगाएंगे सब्जियां

Thu, 30 Nov 2023 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
You will taste quality vegetables by growing capsicum,
I- जिले में 80 लोगों को प्रशिक्षण के बाद ग्रो-बैग व टूलकिट का हो चुका है वितरण
विज्ञापन

I

I
I

I- उद्यान विभाग ने पहली बार की रूफटॉप गार्डनिंग की शुरूआतI

अब दूनवासी घरों की छतों पर शिमला मिर्च, फूल गोभी, पत्ता गोभी व टमाटर को ऑर्गेनिक तरीके से उगाकर गुणवत्तापूर्ण सब्जियों का जायका लेंगे। जिलेभर में पांच दर्जन से अधिक लोगों को प्रशिक्षण के बाद ग्रो-बैग और टूलकिट वितरित कर दी गई है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल 80 लोगों को रूफटॉप गार्डनिंग का प्रशिक्षण देकर ग्रो-बैग व टूलकिट का निशुल्क वितरण हो चुका है। अधिकतम तीन सौ वर्ग फीट तक महानगरवासी घरों की छत पर गार्डनिंग कर सकेंगे। आगामी दिसंबर माह के पहले सप्ताह में भी प्रशिक्षण देने की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन






I16 सचल उद्यान केंद्र पहुंच रहें घर-घरI



उद्यान विभाग की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जिलेभर के 16 सचल उद्यान केंद्र सक्रिय हो गए हैं। मसूरी केंद्र प्रभारी हुकुम लाल नाथ ने बताया कि योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। मसूरी क्षेत्र में अभी तक दो दर्जन से अधिक लोगों को रूपटॉफ गार्डनिंग योजना से जोड़ा गया है। आगामी दिनों में और लोगों को इससे जोड़ने के प्रयास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



I
I

Iजिला योजना के माध्यम से रूफ टॉप गार्डनिंग स्कीम को शुरू किया गया है। महानगर के लोग अब अपने घरों की छतों पर ऑर्गेनिक तरीके से गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उगाकर स्वस्थ और सेहतमंद बन बनेंगे। योजना की जानकारी को लेकर महानगर वासी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। - मीनाक्षी जोशी, सीएचओ, देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed