फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   you can see leaders profile on mobile application

वोट देने से पहले यहां देखें अपने नेता का प्रोफाइल

Sat, 11 Feb 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Feb 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
you can see leaders profile on mobile application
voter - फोटो : amar ujala

15 फरवरी को जब आप अपना कीमती वोट डालने जाएं तो उससे पहले अपने नेता का पूरा प्रोफाइल अपने मोबाइल पर देख लें। जिला निर्वाचन की ओर से लांच किए गए देहरादून वोट्स मोबाइल ऐप पर प्रत्याशियों की पूरी जानकारी अपडेट कर दी गई है। इसमें प्रत्याशी के मोबाइल नंबर से लेकर एजूकेशन और उसकी पूरी संपत्ति का ब्यौरा उपलब्ध है।

विज्ञापन


देहरादून वोट्स ऐप में चकराता, विकासनगर, सहसपुर, धर्मपुर, रायपुर, राजपुर रोड, देहरादून कैंट, मसूरी, डोईवाला और ऋषिकेश के सभी प्रत्याशियों का पूरा डाटा उपलब्ध है। मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। प्ले स्टोर में यह ‘Dehradun Votes’ के नाम से उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


ऐप खोलने के बाद इसमें सर्च वोटर लिस्ट, लोकेट पोलिंग स्टेशन, टोल फ्री हेल्पलाइन, कैंडिडेट्स प्रोफाइल सहित कई विकल्प आएंगे। इसमें आप अपने नाम से अपनी वोटर लिस्ट निकाल सकते हैं। इसके बाद कैंडिडेट्स प्रोफाइल पर क्लिक करेंगे तो अलग-अलग विधानसभाओं के नाम आएंगे। अपनी विधानसभा का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी प्रत्याशियों के नाम आएंगे। अपने प्रत्याशी के नाम पर क्लिक करें। इसके बाद प्रत्याशी का नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, उम्र, पेशा, साक्षरता और संपत्ति का पूरा ब्यौरा आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

वीवी पैट चली तो देखने लगे सभी

you can see leaders profile on mobile application
pat machine - फोटो : amar ujala

विधानसभा चुनाव में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार लगने जा रही वीवी पैट (वोटर वेरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल) मशीन की चेकिंग शुक्रवार को हुई। राजनीतिक पार्टियों सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ईवीएम का बटन दबाकर वीवी पैट मशीन की चेकिंग की। इससे निकलने वाली पर्ची को देखने के लिए कर्मचारी भी बेहद उत्सुक दिखे। चेकिंग के बाद सभी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों ने अपनी-अपनी ईवीएम की सीलिंग करा दी।

शुक्रवार को रेंजर्स कालेज ग्राउंड में ईवीएम मशीनों की मॉक पोल हुई। धर्मपुर विधानसभा में 220 वीवी पैट मशीनों की चेकिंग भी हुई। ईवीएम का बटन दबाते ही वीवी पैट से पर्ची निकली। जिस पर प्रत्याशी का नाम, सिंबल और ईवीएम का क्रमांक दिखाई देता है। यह पर्ची सात सेकेंड तक दिखती है। वीवी पैट मशीन से निकलने वाली इस पर्ची को देखने के लिए प्रत्याशी और कर्मचारी भी कुछ समय के लिए एक ही जगह पर खड़े हो गए।

एक-एक कर सभी मशीनों की चेकिंग हुई। धर्मपुर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि मशीनों के तीन सेट खराब निकले। बताया कि 196 बूथों पर वीवी पैट लगेगी। वहीं नैनीताल में अब वीवी पैट मशीन नहीं लगाई जा रही है। ऐसे में वहां से 95 मशीन अब धर्मपुर विधानसभा के लिए ही आ रही है, जो कि रिजर्व में रहेंगी। इसके साथ ही सभी विधानसभाओं में ईवीएम की सीलिंग की गई।  

नियुक्त किए जाएंगे असिस्टेंट सेक्टर मजिस्ट्रेट
किसी बूथ पर भी अगर वीवी पैट मशीन खराब होती है तो तुरंत नजदीक से दूसरी मशीन पहुंचाने के लिए असिस्टेंट सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। यह भी तय किया गया है कि वीवी पैट खराब होने पर कैसे जल्द से जल्द दूसरी मशीन पहुंचाई जाएगी।

मुहर और बैग किए गए तैयार
राजपुर विधानसभा की ओर से पीठासीन अधिकारियों के लिए मुहर और बैग तैयार किए गए। राजपुर के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि मुहर चैक की गई, खराब मुहर बदली गई। बैग में टेंडर वोटर के लिए बैलेट पेपर, वोटर लिस्ट, वोटर पर्ची आदि सामग्री रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed