फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yogi Adityanath Jansabha In uttarakhand today Election Campaign Dehradun Srinagar Garhwal Lok Sabha Election

Yogi Adityanath: चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड पहुंचे सीएम, बोले-जो कानून नहीं मानेगा उसका राम नाम सत्य होगा

Sun, 14 Apr 2024 04:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 14 Apr 2024 04:59 PM IST
सार

Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज  राजधानी देहरादून में चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे। इससे पहले उन्हेंने श्रीनगर गढ़वाल और रुड़की में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
Yogi Adityanath Jansabha In uttarakhand today Election Campaign Dehradun Srinagar Garhwal Lok Sabha Election
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने देहरादून, श्रीनगर और रुड़की में आयोजित जनसभा में कहा कि उत्तरप्रदेश हो या उत्तराखंड या देश को कोई भी कोना, जो कानून नहीं मानेगा उसका राम नाम सत्य ही होगा। कुछ लोगों को लगता था कि अपराध करेंगे तो जेल चले जाएंगे, लेकिन हम जेल जाने से पहले जहन्नुम में पहुंचा देंगे।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। योगी ने कहा, पहले किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन किसी बेटी और व्यापारी को छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं। कहा, सीएम योगी ने कहा, माफिया व उपद्रवियों को इस लायक नही छोडूंगा की वह उत्तराखंड की सीमा के अंदर घुस सकें। उत्तराखंड की नदियों का पानी यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने में सहायक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प आस्था, सुशासन और विरासत का मॉडल धरातल पर उतारा है। आज बदलते भारत को देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है, जबकि नक्सलवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और जातिवाद कांग्रेस की देन रही है।
 

उत्तराखंड की पंच कमल की माला चाहिए
रुड़की में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा, जो समस्याएं कांग्रेस ने छोड़ीं थीं, उनका समाधान भाजपा सरकार ने किया है। देश बदल रहा है, और इस बदलाव का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। वहीं श्रीनगर में यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं और सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर रही है। कहा उत्तराखंड देवभूमि है और देवताओं का आशीर्वाद राक्षसी शक्तियों को नहीं जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा, मोदी जी ने ऋषिकेश से आह्वान किया था कि उत्तराखंड की पंच कमल की माला चाहिए। यहां के विकास के लिए यह जरूरी है।



ये भी पढ़ें...Nainital : नीट कोचिंग के लिए कोटा न जाने देने पर हाईकोर्ट पहुंची किशोरी, अदालत ने यह कहकर खारिज कर दी याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed