{"_id":"5d6595a58ebc3e017f1e4931","slug":"yogesh-gave-trial-kunal-also-in-line-dehradun-news-drn317714699","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेश रावत ने दिया ट्रायल, कुनाल चंदेला भी लाइन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेश रावत ने दिया ट्रायल, कुनाल चंदेला भी लाइन में
विज्ञापन
रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी के उत्तराखंड की टीम के ल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे राज्यों की टीमों से खेल रहे खिलाड़ी भी अपने उत्तराखंड की टीम में खेलने की इच्छा जताने लगे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में राज्य की टीम के लिए चल रहे ट्रायल में मध्य प्रदेश से खेल रहे योगेश रावत ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा दिल्ली के कुनाल चंदेला ने भी ट्रायल के लिए फार्म लिया है। उम्मीद है कि कुनाल भी बुधवार या बृहस्पतिवार को ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं।
मंगलवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड टीम के ट्रायल दूसरे दिन भी जारी रहे। करीब 90 से ज्यादा खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया और बल्लेबाजी व गेंदबाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पीसी वर्मा, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय प्रताप मल्ल, कोषाध्यक्ष धीरज खरे, निदेशक अशोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
चकराता से ट्रायल देने पहुंचे शिक्षक
चकराता के एक राजकीय विद्यालय के शिक्षक मनोज को भी क्रिकेट की खुमारी ट्रायल तक खींच लाई। 36 वर्षीय शिक्षक ने कहा कि वह क्रिकेट के दीवाने हैं। जब क्रिकेट की बात आती है तो उन्हें और कुछ नहीं सूझता। आज वे विद्यालय से अवकाश लेकर ट्रायल देने आए हैं।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका
यदि किसी क्रिकेटर ने ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो वे जल्द ही राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचकर जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि खिलाड़ियों के हितों को देखते हुए रजिस्ट्रेशन की तिथि 28 अगस्त तक बढ़ाई गई है। मंगलवार को ट्रायल के दूसरे दिन भी 20 से ज्यादा खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे।