फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yoga festival in rishikesh.

योग महोत्सव में शामिल हुए यूपी के राज्यपाल

Wed, 04 Mar 2015 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 04 Mar 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
yoga festival in rishikesh.

तीर्थ नगरी ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में मंगलवार को उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाइक शामिल हुए। आश्रम परिसर में ऋषिकुमारों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन


राज्यपाल नाइक मंगलवार देर शाम आश्रम पहुंचे, उन्होंने सांध्यकालीन गंगा आरती में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने के निर्णय को सराहा।
विज्ञापन


उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही योगभूमि की संज्ञा दी। बॉलीवुड अभिनेता डीनू मोर्या ने भी आश्रम की गंगा आरती में भाग किया। आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने राज्यपाल नाइक और अभिनेता मौर्या को शॉल और रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, महोत्सव के तहत आयोजित योग, ध्यान और आध्यात्मिक कक्षाओं में देसी विदेशी साधकों ने प्रतिभाग किया। सुबह सुखमिंदर सिंह खालसा ने साधकों को कुंडलिनी साधना, कण्वाश्रम के योगाचार्य योगीराज विश्वपाल जयंत ने पावर योग का अभ्यास करवाया।


मैसूर के भरत शेट्टी ने आसनों के माध्यम से शरीर, श्वास व मन का संयोजन सिखाया। हांगकांग के युवराज कुमार दायलन और टीके कृष्णन ने हठयोग से पीड़ा रहित स्पाइन की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed