फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yoga camp in the capital of all countries.

'विश्वगुरू' बनने की तैयारी में जुटे हैं बाबा रामदेव

Fri, 19 Dec 2014 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 19 Dec 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
yoga camp in the capital of all countries.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) मनाने के लिए कई योगी केंद्र सरकार से पहले ही सक्रिय हो गए हैं। विभिन्न देशों में पतंजलि योगपीठ की इकाईयों ने कमर कस ली है।

विज्ञापन


बाबा रामदेव की नजर योग को पूरी दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने पर है। वहीं परमार्थ निकेतन के योगी भी अमेरिका के सेंट्रल पार्क में योग कराएंगे।

21 जून को हर गांव शहर में योग
शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ में पत्रकारों से वार्ता में बाबा रामदेव ने कहा कि न्यूयार्क टाइम स्क्वायर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, राष्ट्रपति ओबामा और संयुक्त राष्ट्र संघ में सभी देशों के स्थायी प्रतिनिधि योग करने आएंगे।
विज्ञापन


उसी दिन विश्व की सभी राजधानियों में योग शिविर लगाए जाएंगे। देश के कई योगी कार्यक्रम में भाग लेंगे। जहां तक भारत का सवाल है 21 जून को हर गांव और शहर में योग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल पार्क में होगा योग
अमर उजाला को फोन पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि ने जानकारी दी कि 21 जून को अमेरिका के सेंट्रल पार्क में भी निकेतन के योगी योग कराएंगे।

संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से योग दिवस घोषित करने पर भारत के योगियों का दायित्व और बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अमेरिका में ही 10 हजार केंद्रों पर योग सिखाया जा रहा है। ये सभी केंद्र 21 जून के आयोजन से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed