{"_id":"5e30986a8ebc3ebfea693bb1","slug":"yoga-brand-ambassador-dilraj-will-get-city-news-drn334251581","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: योग ब्रांड एंबेसडर दिलराज को मिलेगा कल्पना चावला एक्सीलेंस अवॉर्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
उत्तराखंड: योग ब्रांड एंबेसडर दिलराज को मिलेगा कल्पना चावला एक्सीलेंस अवॉर्ड
Wed, 29 Jan 2020 10:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
ब्रांड एंबेसडर दिलराज प्रीत कौर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की योग ब्रांड एंबेसडर दिलराज प्रीत कौर को इस साल कल्पना चावला एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया जाएगा। भटिंडा, पंजाब की गुरु काशी यूनिवर्सिटी ने उन्हें यह अवॉर्ड देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
दिलराज प्रीत कौर को यह अवॉर्ड एक फरवरी को दिया जाएगा। दिलराज अब तक योग में देश विदेश में कई मेडल हासिल कर चुकी हैं। यह अवॉर्ड उनके लिए खास है, क्योंकि जिस सम्मान से उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। वह अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम से दिया जा रहा है। खास पहलू यह भी है कि कल्पना चावला के पिता के हाथों से उन्हें यह सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं कल्पना
अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला थीं। एक फरवरी 2003 को कोलंबिया अंतरिक्ष यान आपदा में सात सदस्य दल में कल्पना चावला की मौत हो गई थी। कल्पना चावला ने अंतरिक्ष में जाने को लेकर कई पदक भी हासिल किए हैं। नासा द्वारा उड़ान पदक भी उन्हें दिया था।
विज्ञापन