फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yellow alert issued today for heavy rain in six districts including Dehradun in Uttarakhand

Uttarakhand Weather Update: देहरादून में हुई बारिश, छह जिलों में खूब बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का येलो अलर्ट

Sun, 28 Jul 2024 06:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 Jul 2024 06:11 PM IST
सार

बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते प्रदेश भर में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश भर में सबसे अधिक बारिश मसूरी में हुई। यहां शनिवार को 53.4 एमएम बारिश हुई।

विज्ञापन
Yellow alert issued today for heavy rain in six districts including Dehradun in Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। हालांकि बारिश से तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन लोगों को उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली।

विज्ञापन


वहीं, आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी जिले के अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 31 जुलाई तक सभी जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। केंद्र की ओर से सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Hevay Rain: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से हुआ भारी भूस्खलन.... तबाही की तस्वीरें बेहद डरावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी में हुई सबसे ज्यादा बारिश
बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते प्रदेश भर में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश भर में सबसे अधिक बारिश मसूरी में हुई। यहां शनिवार को 53.4 एमएम बारिश हुई। जबकि सबसे कम बारिश पौड़ी में हुई, यहां दिन भर आठ एमएम बारिश हुई। दून में आज के तापमान की बात करें तो यहां 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed