{"_id":"94cee73b8b34f28c4dc064504a066a14","slug":"yashpal-arya-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आर्य ने इस्तीफा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आर्य ने इस्तीफा दिया
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Nov 2013 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य ने सोमवार को अपना इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान को सौंप दिया है। हालांकि उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अंबिका सोनी से मिलने को कहा
आर्य से प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से मिलने को कहा गया है। उसके बाद ही तय होगा कि इस्तीफा मंजूर होगा या नहीं।
उत्तराखंड सरकार में मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान एक साथ संभाल रहे यशपाल आर्य ने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की है।
पढ़ें, मोदी की 'सफल' रैली के लिए होने लगी तैयारी
विज्ञापन
राहुल गांधी के एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले के तहत ही आर्य ने यह फैसला लिया है। सूत्र बताते हैं कुछ दिन पहले यशपाल आर्य ने दिल्ली जाकर स्वेच्छा से कांग्रेस आलाकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
विज्ञापन
इस्तीफे पर फिलहाल कोई फैसला न लेते हुए उनसे प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से मिलने को कहा गया है।
एक-दो दिन में उनकी मुलाकात अंबिका सोनी से होनी है। उसी के बाद ही तय होगा अध्यक्ष बदला जाएगा या फिर पंचायत चुनाव तक आर्य को ही बनाए रखा जाएगा। आर्य को प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाले करीब छह साल हो रहे हैं।
इस्तीफे के पीछे हो सकती है राजनीति
वहीं एक पद छोड़ने की बात पर आर्य के लिए यह कदम ज्यादा आसान दिखा। वैसे तो आर्य के इस्तीफे को सामान्य ढंग से ही लिया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग इसके पीछे राजनीति भी देख रहे हैं।
पढ़ें, पंचायत में आरक्षण ने बिगाड़ा कई दिग्गजों का खेल
कुछ का तर्क है कि मुख्यमंत्री से बिगड़ते रिश्ते और अपनी उपेक्षा के तंग आकर आर्य ने यह कदम उठाया है। जबकि आर्य समर्थक इसे एक पद के सिद्घांत के तहत इस्तीफा बता रहे हैं।
आर्य की इस्तीफे की खबर पूरे दिन देहरादून और दिल्ली में सुर्खियों में रही। यशपाल आर्य देर शाम देहरादून में अपने आवास पर थे, लेकिन कोई प्रतिक्रिया देने से बचते रहे। प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने इसे मात्र अफवाह बताया। जबकि पार्टी में नए अध्यक्षों के नामों की अफवाह भी उससे तेज थी।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---