फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yamunotri highway blocked due to landslide 

मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे बंद, 24 घंटे बाद भी आवाजाही ठप

Wed, 05 Jul 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी Updated Wed, 05 Jul 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
yamunotri highway blocked due to landslide 

जगह-जगह मलबा आने से दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग और कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जहां 12 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे बाद भी वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। सड़क बंद होने से लोगों को वाया जुड्डो सफर करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की रात नौ बजे जोकला और काली माता मंदिर के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया।

जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। मंगलवार को पूरे दिन जेसीबी सड़क खोलने के कार्य में लगी रही बावजूद यातायात बहाल नहीं हो सका। उधर, कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर भी रात 9 बजे जजरेट के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मार्ग पहले से बंद 

yamunotri highway blocked due to landslide 

जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों से भरे कई वाहन बीच सड़क पर फंसे रहे। फसलें भी सही समय पर मंडी तक नहीं पहुंच सकी।

सुबह 9 बजे वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकी। वहीं कालसी-बैराटखाई मोटर मार्ग पर कोथीं-भौंदी के पास भारी मात्रा में मलबा आने से 20 गांव का संपर्क अन्य इलाकों से कट गया है। 

ये मार्ग पहले से बंद 
बिजऊ बैंड-खतार-जोशीगांव, हईया-अलसी-पंजिया, लालपुल-बिरमऊ, पाटा बैंड-माख्टी, माख्टी-अच्छेड़-मटियावा मोटर मार्ग पर बीते रविवार की रात से आवाजाही ठप पड़ी है। 

सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। जल्द ही सभी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी। 
-मुकेश परमार ईई लोनिवि साहिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed