फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Dham Ropeway will be built from Kharsali to Yamunotri tourism department signed contract for project

Uttarakhand: अब यमुनोत्री तक पहुंचने में कठिन चढ़ाई चढ़ने से मिलेगी राहत, रोपवे निर्माण के लिए हुआ अनुबंध

Thu, 23 Feb 2023 04:22 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 23 Feb 2023 04:22 PM IST
सार

अब एक घंटे में 500 लोग रोपवे से यमुनोत्री पहुंच सकेंगे। खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे निर्माण के लिए पर्यटन विभाग ने आज अनुबंध किया। 167 करोड़ की लागत से 3.38 किमी. लंबा रोपवे बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Yamunotri Dham Ropeway will be built from Kharsali to Yamunotri tourism department signed contract for project
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकी चट्टी खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए 3.38 किमी लंबे रोपवे का निर्माण जल्द शुरू होगा। इस राेपवे के बनने से एक घंटे में 500 लोग यमुनोत्री धाम पहुंच सकेंगे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रोपवे निर्माण के लिए एसआरएम इंजीनियरिंग इंडस्ट्री लिमिटेड के साथ एमओयू किया जाएगा। इस रोपवे पर करीब 167 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: अमृत सरोवर योजना लागू करने में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर, 1092 तालाब बनकर हुए तैयार
विज्ञापन


प्रस्तावित खरसाली से यमुनोत्री राेपवे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। रोपवे निर्माण के लिए वन मंत्रालय से क्लीयरेंस पहले ही मिल चुका है। रोपवे का संचालन पीपीपी मोड पर होगा। मोना केबल तकनीक से यह रोपवे बनाया जाएगा। इसकी क्षमता एक घंटे में 500 यात्रियों की होगी। इस रोपवे के बनने से यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को छह किलोमीटर पैदल नहीं चढ़ना पड़ेगा। रोपवे से मात्र 15 से 20 मिनट में यमुनोत्री पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed