फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Dham: Helicopter made a successful landing at Yamunotri helipad, pilgrims will get benefit

Yamunotri Dham: निर्माणाधीन यमुनोत्री हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर ने की सफल लैंडिंग, तीर्थयात्रियों को मिलेगा फायदा

Wed, 09 Apr 2025 08:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Apr 2025 08:45 PM IST
सार

Yamunotri Dham News::पहले हेली ने मंगलवार को लैडिंग का प्रयास किय, लेकिन तकनीकी कारणों से उसे वापस लौटना पड़ा। उसके बाद बुधवार दोपहर को हेलीकॉप्टर ने वहां पर सफल लैंडिंग की।

विज्ञापन
Yamunotri Dham: Helicopter made a successful landing at Yamunotri helipad, pilgrims will get benefit
यमुनोत्री हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री धाम में गरुड़गंगा के समीप निर्माणाधीन हेलीपैड पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से हेलीकॉप्टर ने सफल लैंडिग की। जानकारी के अनुसार, यूकाडा का हेली दो दिन से वहां पर लैंडिंग का प्रयास कर रहा था, जिसे बुधवार को सफलता मिली।

विज्ञापन


यमुनोत्री धाम के गरुड़गंगा के समीप यूकाडा की ओर से करीब 60 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल हेलीपैड का निर्माण कार्य कर रहा है। वहां पर हेलीपैड के सरफेस का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद वहां पर परिस्थितियों और मौसम और हवाओं की जानकारी के लिए यूकाडा की ओर से हेलीकॉप्टर के लैडिंग का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार पहले हेली ने मंगलवार को लैडिंग का प्रयास किय, लेकिन तकनीकी कारणों से उसे वापस लौटना पड़ा। उसके बाद बुधवार दोपहर को हेलीकॉप्टर ने वहां पर सफल लैंडिंग की। कुछ देर रुकने के बाद वह वापस चला गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: थराली में तीन घंटे की बारिश से मची तबाही, उफनाए नदी और नाले, मलबे में दबीं कई गाड़ियां, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हैलीपेड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल सफल रहा है। वहीं, यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा की धाम में हेली सेवा शुरू होने से यह चारधाम यात्रा और आपातकालीन स्थिति के लिए वरदान साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed