Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamuna Valley won the title by defeating Headquarters

Dehradun News: यमुना वैली ने मुख्यालय को हराकर जीता खिताब

Tue, 20 Feb 2024 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Valley won the title by defeating Headquarters
खटीमा में बीते शनिवार को संपन्न हुई उत्तराखंड जल विद्युत निगम की अंतर निगमीय फुटबाल प्रतियोगिता में यमुना वैली ने खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने पर यमुना वैली के आशीष बिष्ट को गोल्डन बूट पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल यमुना वैली और गंगा वैली के बीच खेला गया। पंकज नैथानी और आशीष बिष्ट के 1-1 गोल से यमुना वैली ने मुकाबला 2-1 से जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल में मुख्यालय ने भागीरथी वैली को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में यमुना वैली और मुख्यालय के बीच कड़ी टक्कर हुई। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने 3-3 गोल किए।
विज्ञापन




यमुना वैली की ओर से आशीष बिष्ट ने दो, पंकज नैथानी एक और मुख्यालय की ओर से विजयंत नायर, मुकेश कुमार, सौरभ थपलियाल ने एक-एक गोल किया। पेनल्टी शूट आउट में यमुना वैली ने मुख्यालय को 2-1 से हरा दिया। यमुना वैली की ओर से पंकज नैथानी और हितेंदर सिंह ने एक-एक और मुख्यालय की ओर से सौरभ थपलियाल ने एक गोल दागा। चैंपियन बनने पर यमुना वैली के निदेशक जीएस बुधियाल ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम मैनेजर दीपक आर्य और कोच अहसान मोहम्मद के निर्देशन में टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed