फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   X-ray facility to be available soon at Balawala Government

Dehradun News: बालावाला राजकीय पशु चिकित्सालय में जल्द मिलेगी एक्स-रे सुविधा

Tue, 28 Jul 2026 02:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 28 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
X-ray facility to be available soon at Balawala Government
बालावाला स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में जल्द ही एक्स-रे की आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। शासन, जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग के संयुक्त प्रयासों से चिकित्सालय में एक्स-रे मशीन और एक्स-रे कक्ष की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। इस परियोजना के लिए जिला योजना के तहत एक्स-रे कक्ष के निर्माण के लिये 15 लाख रुपये तथा एक्स-रे मशीन की खरीद के लिए लगभग 13 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


दायित्वधारी शांतनु बिष्ट ने बताया कि उनकी मांग पर इस जनहितकारी पहल को मंजूरी मिली है। कहा कि एक्स-रे सुविधा शुरू होने से बालावाला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को अपने पशुओं की हड्डी टूटने, फ्रैक्चर, आंतरिक चोट एवं अन्य गंभीर समस्याओं की जांच के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक जांच और त्वरित उपचार उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी तथा हजारों पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शांतनु बिष्ट ने बताया कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देहरादून को एक्स-रे कक्ष का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने और एक्स-रे मशीन की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सुविधा शुरू होने के बाद क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी और पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed