फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   writing error in jal board

भजे सिंह रिटायरमेंट के साथ बने 'स्वर्गवासी'

Sat, 11 Jan 2014 05:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Jan 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
writing error in jal board

राजधानी देहरादून में पेयजल निगम की लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल, पेयजल निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी भजे सिंह को विभाग ने मृत बना दिया।

विज्ञापन


4 जगह लगा स्वर्गीय
कर्मचारी ने रिटायरमेंट के बाद पेंशन-ग्रेच्युटी के लिए विभाग के वित्त विभाग से लिखा-पढ़ी की तो जवाबी पत्र में भजे सिंह के नाम के आगे स्व. जोड़ दिया गया।
विज्ञापन


ऐसा एक जगह नहीं बल्कि चार जगह भजे सिंह के आगे स्वर्गीय लिखा हुआ है। जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष पीतांबर दत्त लोहनी ने जब यह मामला पकड़ा तो शिकायत लेकर निगम के सहायक लेखाधिकारी केपी डिमरी के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने प्रिंट मिस्टेक बताया
यहां से उन्हें कहा गया कि यह प्रिंट मिस्टेक है तो ऐसे में उन्हें चार-चार जगह लिखे गए शब्द दिखाए गए। पीतांबर दत्त ने बताया कि भजे सिंह तीस सितंबर 2013 को रिटायर हुए थे।

इसके बाद उनके पेंशन संबंधी पत्रवाली में आपत्ति होने की वजह से भजे सिंह को जो कागज भेजे गए उनमें स्व. शब्द का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि विभाग ने प्रिंट मिस्टेक बताते हुए इस बात को टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed