फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Writers and litterateurs from all over the country

Dehradun News: दून में जुटेंगे देश भर के लेखक व साहित्यकार

Sat, 30 Sep 2023 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Writers and litterateurs from all over the country
हर साल की तरह इस बार भी 16 व 17 दिसंबर को दून वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल में देश भर के नामी लेखक व साहित्यकार जुटेंगे। साथ ही साहित्यप्रेमियों के साथ बातचीत, विमर्श, चिंतन और मंथन भी करेंगे। फेस्टिवल में तरह-तरह की प्रदर्शनी, नाटकों का मंचन, शास्त्रीय नृत्य समेत कई सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।
विज्ञापन




शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए वैली ऑफ वर्ड्स के संस्थापक व संरक्षक पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. संजीव चोपड़ा ने बताया, राजपुर रोड स्थित एक होटल में फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल में निशुल्क प्रवेश कर सकते हैं। इस मौके पर लेखकों और साहित्यकारों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। भोजन के शौकीन लोगों के लिए देश के विभिन्न प्रकार के व्यंजन पकवानों का भी इंतजाम होगा। बताया, समारोह में आठ श्रेणियों में बुक अवार्डस प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष देश की 70 प्रकाशन संस्थानों से 600 से अधिक किताबें का नॉमिनेशन आया था। जिनमें से आठ किताबों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है।
विज्ञापन


कहा, पुस्तकों की गुणवत्ता और अधिक प्रतिस्पर्धी होने की वजह से तीन स्तरीय प्रक्रियाओं से गुजर कर पुस्तकों का चयन किया गया है, ये निश्चित तौर पर एक कठिन कार्य था। इसके अलावा प्रत्येक श्रेणी में समीक्षकों ने 10 पुस्तकों की लॉन्ग लिस्ट में से अंतिम पांच को शॉर्ट लिस्ट में शामिल किया। इस मौके पर ज्यूरी मेंबर में शामिल रही डॉ. रुद्रांगशु मुखर्जी, प्रो. सतीश एकांत, पूजा मारवाह और हीरा पांडे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed