फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Write Article on mahatma gandhi and get 50 thousand rupees award

डाक विभाग की पहल: महात्मा गांधी पर लिखें सर्वश्रेष्ठ लेख और पाएं 50 हजार रुपये का पुरस्कार

Mon, 09 Sep 2019 08:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Sep 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
Write Article on mahatma gandhi and get 50 thousand rupees award
- फोटो : फाइल फोटो

डाक विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर ‘ढाई आखर’ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें ‘प्रिय बापू, आप अमर है...’ शीर्षक पर खुली पत्र लेखन प्रतियोगिता दो अक्टूबर से प्रारंभ की जा रही है। बापू पर सर्वश्रेष्ठ लेख लिखने वाले प्रतिभागी को राष्ट्रीयस्तर पर 50 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन


 सीनियर पोस्टमास्टर जेएस बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया है। पहले वर्ग में 18 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागी शामिल होंगे। दूसरे वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रतिभाग के लिए अंतर्देशीय पत्र पर पांच सौ शब्दों में अथवा ए-फॉर साइज के कागज पर लेख लिखकर चीफ पोस्टमास्टर जनरल के पते पर 30 नवंबर तक प्रेषित करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ‘ढाई आखर’ प्रतियोगिता में केंद्र सरकार की ओर से दोनों ग्रुपों को अलग-अलग राष्ट्रीयस्तर पर प्रथम को 50 हजार रुपये, द्वितीय को 25 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले लोगों को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा प्रदेशस्तर पर प्रथम को 25 हजार रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 10 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed