{"_id":"5aa75ab44f1c1b71778b5103","slug":"would-be-father-in-law-deploy-spy-behind-bride","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने अपने बेटे की होने वाली दुल्हन के पीछे लगा दिए जासूस और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने अपने बेटे की होने वाली दुल्हन के पीछे लगा दिए जासूस और फिर...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Spy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी कोतवाली पुलिस ने चुक्खूवाला में जासूसी के मामले में युवती और डिटेक्टिव एजेंसी के मालिक को धारा 41 का नोटिस तामील कराया है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने अपने बेटे की होने वाली दुल्हन को लेकर उन्हें हायर किया था। इसके बाद लड़की पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने एजेंसी के दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की बात कह रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने अपने बेटे की होने वाली दुल्हन के बारे में जानकारी जुटाने को डिटेक्टिव एजेंसी को हायर किया था। एजेंसी की तरफ से शालू नाम की प्रतिनिधि युवती के बारे में जानकारी जुटाने चुक्खूवाला मोहल्ले में गई थी।
विज्ञापन
जासूस (युवती) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए युवती शक के दायरे में आ गई। लोगों ने जासूस (युवती) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में मामले का सच सामने आया।
पुलिस ने रात में ही एजेंसी मालिक देवव्रतपुरी गोस्वामी को बुलाया।
एसएसआई अशोक राठौड़ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कर जासूस (युवती) और डिटेक्टिव एजेंसी के मालिक को नोटिस तामील करा दिया गया है। एजेंसी संबंधित कागजात भी कब्जे में लेकर उनका सत्यापन किया जा रहा है।
पुलिस ने रात में ही एजेंसी मालिक देवव्रतपुरी गोस्वामी को बुलाया।
एसएसआई अशोक राठौड़ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कर जासूस (युवती) और डिटेक्टिव एजेंसी के मालिक को नोटिस तामील करा दिया गया है। एजेंसी संबंधित कागजात भी कब्जे में लेकर उनका सत्यापन किया जा रहा है।