ताजे हिमपात में पर्यटकों ने औली में मनाया 'वर्ल्ड स्नो डे', जमकर लिया बर्फबारी का मजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औली में रविवार को स्थानीय युवाओं की ओर से वर्ल्ड स्नो डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भारी संख्या में औली पहुंचे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया। स्थानीय टूर ऑपरेटर व स्कीइंग से जुड़े लोग सुबह दस बजे औली में एकत्रित हुए।
करीब एक घंटे तक लोगों ने बर्फ का मजा लिया। इसके बाद यहां जगह-जगह फैले प्लाटिक कूड़े का निस्तारण किया गया। स्थानीय लोगों ने यहां पहुंचे पर्यटकों को स्कीइंग के बारे में भी बताया। अंतरराष्ट्रीय स्कीयर विवेक पंवार का कहना है कि वर्ल्ड स्नो डे पर विश्व के 45 देशों में बर्फीले खेलों का आयोजन किया जाता है।
औली में भी पिछले आठ सालों से प्रतिवर्ष 20 जनवरी को वर्ल्ड स्नो डे मनाया जाता है। स्नो डे के मौके पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों और स्कीइंग से जुड़े लोग नदारद रहे। जिस पर स्थानीय युवाओं ने चिंता जताई। इस मौके पर संतोष कुंवर, दिनेश भुजवाण, शैलेश पंवार, भुवनेश नंबूरी, अनूप पंवार, प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे।
बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी
चमोली जिले में रविवार को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। सुबह करीब छह बजे हुई बर्फबारी से जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
जोशीमठ, पोखरी, घाट, नंदप्रयाग, उर्गम, निजमूला, डुमक व कलगोठ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, केदारनाथ में दिनभर सूरज और बादलों की आंखमिचौली होती रही, जिस कारण ठंड का प्रकोप अधिक रहा। इस दौरान धाम में अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।