फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World Radio Day 2024 Can see or hear but disabled students of NIEPVD are winning hearts with their voice

World Radio Day: देख-सुन नहीं सकते...पर आवाज से दिल जीत रहे एनआईईपीवीडी के दिव्यांग छात्र

Tue, 13 Feb 2024 12:17 PM IST
अलका त्यागी करन सिंह दयाल, अमर उजाला, देहरादून
करन सिंह दयाल, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Feb 2024 12:17 PM IST
सार

संस्थान के छात्र कोई देख नहीं सकते तो कोई सुन नहीं सकते लेकिन अपनी बुलंद आवाज के दम पर सामुदायिक रेडियो पर अपना हुनर दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
World Radio Day 2024 Can see or hear but disabled students of NIEPVD are winning hearts with their voice
दिव्यांग छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेडियो हमेशा से संचार और अभिव्यक्ति के साधन के रूप में चर्चाओं में रहा है। यही वजह है कि आधुनिक युग में मनोरंजन के विभिन्न साधन मौजूद होने के बावजूद रेडियो आज भी लोगों के दिल पर राज करता है। इस बीच राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के दिव्यांग छात्र अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

विज्ञापन


आज (मंगलवार) विश्व रेडियो दिवस के मौके पर हम आपको को इनकी कहानी से रूबरू करा रहे हैं। यह छात्र रोजाना चार कार्यक्रमों का प्रसारण करने के साथ साक्षात्कार व दिव्यांगों के मुद्दों पर बात करते हैं।
विज्ञापन


कतर से रिहा हुए कैप्टन सौरभ: फोन पर बेटे की आवाज सुनते ही छलके पिता के आंसू, बोले- मेरी चौखट पर आए ‘मेरे राम’

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दस साल से एनआईईपीवीडी में एनआईवीएच हेलो दून, एफएम बैंड 91.2 मेगाहर्टस आवृत्ति पर सामुदायिक रेडियो का संचालन किया जा रहा है। छात्रों के लिए आयोजित अल्पकालिक कोर्स के जरिए उन्हें रेडियो में अपना कॅरिअर बनाने के अवसर दिए जा रहे हैं। ताकि वह समाज के साथ जुड़कर रेडियो के माध्यम से अपनी आवाज लोगों तक पहुंचा सके। फिलहाल इस कोर्स में हर साल संस्थान के 50-60 प्रशिक्षणार्थी-विद्यार्थी प्रशिक्षण लेते हैं।  

संस्थान दृष्टि-दिव्यांगजनों के लिए कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 91.2 एनआईवीएच हेलो दून में अल्पकालिक रेडियो जॉकी कोर्स का संचालन कर रहा है। इस कोर्स में संस्थान के ही विद्यार्थी-प्रशिक्षणार्थी को रेडियो संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोर्स का मुख्य उद्देश्य दृष्टि-दिव्यांगजनों को रेडियो जॉकी बनाने के लिए प्रशिक्षित करना है। इसमें रेडियो प्रोग्रामिंग, संचार कौशल, स्क्रिप्ट लेखन, आवाज संबंधी अभ्यास पाठ्यक्रम में शामिल है।
- मनीष वर्मा, निदेशक, एनआईईपीवीडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed