फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World Population Day 2024 there is no accurate information about the Uttarakhand population

World Population Day: उत्तराखंड की जनसंख्या कितनी? सटीक जानकारी नहीं,  2011 के बाद नहीं हुई जनगणना

Thu, 11 Jul 2024 11:42 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Jul 2024 11:42 AM IST
सार

2011 में उत्तराखंड करोड़पति हो गया था, उसके बाद से जनगणना नहीं हुई। 2021 की जनगणना कोरोना से अटकी है। अनुमानित आबादी से काम चल रहा है। 

विज्ञापन
World Population Day 2024 there is no accurate information about the Uttarakhand population
विश्व जनसंख्या दिवस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद अब तक दो जनगणना हुई है। वर्तमान में राज्य की जनसंख्या कितनी है, इसकी किसी को भी सटीक जानकारी नहीं है। क्योंकि देश में 2011 के बाद जनगणना ही नहीं हुई। सरकार भी केवल अनुमानित आबादी के आधार पर ही अपना काम चला रही है।

विज्ञापन

दरअसल, देश में 2019 में जनगणना की अधिसचूना जारी हुई थी। 2020 में पहले चरण में मकानों के सर्वे का काम शुरू होने वाला था लेकिन उसी समय कोरोना महामारी फैल गई। जिस वजह से पहले चरण का काम भी नहीं हो पाया। 2021 में इस जनगणना के आंकड़े जारी होने थे। तैयारियां पूरी होने के बाद भी जनगणना नहीं हुई और अब उत्तराखंड की कुल जनसंख्या कितनी है, किसी को खबर नहीं।

विज्ञापन


सरकार के लिए योजनाएं बनाने, उनका लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए जनसंख्या के आंकड़े बहुत अहम होते हैं। जनसंख्या के आंकड़ों के आधार पर ही राज्य के विकास का सही रोडमैप तैयार होता है। लेकिन जनगणना न हो पाने की वजह से सरकार केवल अनुमानित यानी प्रोजेक्टेड जनसंख्या के आधार पर ही अपना काम चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...जनसंख्या दिवस: बदलते उत्तराखंड की बिगड़ रही तस्वीर...गड़बड़ाया सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक ताना-बाना

यहां भी नुकसान

जनसंख्या के अलावा जनगणना के आंकड़ों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, लिंगानुपात जैसे तमाम आंकड़ें भी जारी होते हैं। लंबे समय से जनगणना न होने की वजह से इसकी भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।

उत्तराखंड की दो जनगणना के ये आंकड़े

जनगणना कुल कुल जनसंख्या पुरुष    महिला
2001 8489349 4325924      4163425
2011 10086292 5137773    4948519

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed