फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World Minorities Rights Day: CM Dhami announced, Unani Medical College will be built in Kaliyar Sharif

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस: सीएम धामी ने की घोषणा, कलियर शरीफ में बनेगा यूनानी मेडिकल कॉलेज

Mon, 19 Dec 2022 11:01 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Dec 2022 11:01 AM IST
सार

अल्पसंख्यक कल्याण और पुलिस विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक छात्रों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि  अल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
World Minorities Rights Day: CM Dhami announced, Unani Medical College will be built in Kaliyar Sharif
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कलियर शरीफ में 50 बेड के अस्पताल की मंजूरी के बाद उसके लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सर्वे ऑफ इंडिया, हाथीबड़कला में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कलियर शरीफ में अस्पताल के बाद यूनानी मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की। 

विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण और पुलिस विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक छात्रों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि  अल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। आज का दिन देश की अखंडता और एकता के संरक्षण व संवर्धन के लिए हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का दिन है। देश विभिन्न संप्रदायों, भाषा-बोलियों और संस्कृतियों वाला देश है। अनेकता में एकता भारत की विशिष्ट पहचान है। हमारी संस्कृति सभी संप्रदायों का सम्मान करने की रही है।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रियंका गांधी करेंगी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत, 26 जनवरी से शुरू होगी यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास की भावना से देश आगे बढ़ रहा है। महिला सशक्तीकरण की दृष्टि से मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए तीन तलाक से संबंधित कानून को लागू करना केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला रहा है। 

सीएम ने कहा कि सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने एवं छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए ‘मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना’ शुरू की है। अल्पसंख्यक क्षेत्रों में मांग के अनुसार आर्थिक व शैक्षणिक विकास के लिए चार करोड़ रुपये की लागत से अल्पसंख्यक विकास निधि की स्थापना की है। मौलाना आजाद एजुकेशन फाइनेंस फाउंडेशन योजना के तहत उत्तराखंड के गरीब अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के लिए ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

शिकायत पर 127 मुकदमे हुए दर्ज 
डीआईडी पी रेणुका देवी ने पुलिस के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून सभी लोगों के लिए समान है। आयोग से पुलिस को 150 शिकायतें मिलीं। जिनमें से 127 में मुकदमा दर्ज किया गया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन ने कहा कि बहुत से लोगों को आयोग के कार्यों की जानकारी नहीं है। केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं का लाभ लें। 

विभिन्न क्षेत्रों में कार्य पर इनका हुआ सम्मान 
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य पर कई लोगों को सम्मानित किया। डीआईजी पी रेणुका देवी, आशीष नेगी, लोकपाल परमार, संजय कुमार, दिनेश जोशी, रविंद्र राणा, त्रिलोक सिंह, अहसान अली, आमीन हुसैन, उप निदेशक राजेंद्र कुमार, हीरा सिंह बसेड़ा, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी जगदीश सिंह रावत, सुखमाल जैन, विनोद जैन, सुनील कुमार जैन, सीमा जावेद, राजेंद्र सिंह कुटियाल, रसीदा अंसारी, अंकुर जैन, ललित जोशी, डीएस मान एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed