फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   world is watching on himalaya, says dr. harshvardhan.

हिमालय पर रहती है दुनिया की निगाह: डॉ. हर्षवर्धन

Thu, 14 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
world is watching on himalaya, says dr. harshvardhan.
डॉ हर्षवर्धन - फोटो : अमरउजाला

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि जब से जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ा है। दुनिया की निगाह हिमालय और ग्लेशियरों पर रहती है। देश भर में प्रयोगशालाएं खोली जा रही हैं।

विज्ञापन


साथ ही ब्रिटेन के साथ भूकंप पर काम शुरू कर दिया है। वातावरण की ऊपरी परतों के अध्ययन से उन संकेतों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है जिससे भूकंप आने का पता पहले ही चल जाए।
विज्ञापन


वाडिया संस्थान पहुंचे हर्षवर्धन
केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बुधवार को वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान आए थे। इस मौके पर उन्होंने संस्थान की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और विज्ञानियों से बात की। बाद में इंस्टीट्यूट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि शिलांग में नया प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसमें तापमान आए बदलाव और प्रेशर का आकलन किया जा रहा है। ब्रिटेन के सहयोग से गंगा बेसिन के पांच सौ फुट ऊपर के माहौल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेरिस महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न देशों ने ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से निपटने के लिए काम शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ने विज्ञानियों को मशविरा दिया कि वैज्ञानिक शोध को आम आदमी से जोड़ें। उन्होंने दावा किया कि देश के मौसम विभाग की सबसे सटीक भविष्यवाणी होती है। डॉप्लर रडार के साथ विभिन्न प्रकार के उपकरण देश के विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने बाद में सर्वे आफ इंडिया का भी दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed