{"_id":"5cf789d1bdec2207254ca4af","slug":"world-environment-day-2019-60-thousand-new-vehicle-on-dehradun-every-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर साल दून की सड़कों पर उतर रहे 60 हजार नए वाहन, ऐसा ही रहा तो एक घंटे तक जाम में फंसेंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर साल दून की सड़कों पर उतर रहे 60 हजार नए वाहन, ऐसा ही रहा तो एक घंटे तक जाम में फंसेंगे आप
Wed, 05 Jun 2019 02:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में हर साल सड़कों पर 60 हजार वाहन उतर रहे हैं। मौजूदा समय में जिले की सड़कों पर साढ़े नौ लाख से अधिक वाहन चल रहे हैं। शहर में मुख्य सड़कों की लंबाई करीब 72 किलोमीटर है। इनमें आईएसबीटी से घंटाघर, हरिद्वार रोड, राजपुर रोड एवं चकराता रोड पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है। यहां लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। एक रिसर्च के मुताबिक, जिस तेजी से शहर में वाहनों की संख्या बढ़ रही है, उस हिसाब से वर्ष 2025 में हर वाहन करीब एक डेढ़ घंटे तक जाम में फंसा रहेगा।
विज्ञापन
वर्तमान में शहर में निकलने वाला हर व्यक्ति औसतन सात से 20 मिनट तक जाम में फंसता है। यही स्थिति रही तो प्रमुख सड़कों पर पैदल चलने वालों को भी जाम में फंसना पड़ेगा। एआरटीओ अरविंद पांडेय के मुताबिक सड़क पर हर साल 60 हजार वाहन अतिरिक्त बढ़ रहे हैं। हर साल वाहनों की संख्या में 10 से 20 प्रतिशत का इजाफा होता है। ऐसे में अगले कुछ वर्षों में काफी संख्या में वाहन सड़कों पर चलेंगे। मसूरी व धनोल्टी जाने वाले वाहन भी दून होकर जाते हैं। इस कारण भी सड़कों पर अतिरिक्त दबाव होता है। वाहनों की तुलना में सड़कों का विस्तार न हो पाना भी जाम की एक बड़ी वजह है। जब तक शहर में वैकल्पिक सड़क और फ्लाईओवर नहीं बनेंगे, इस समस्या से निजात मिल पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
छह साल में 15 लाख पार होगा आंकड़ा
पिछले वर्ष यातायात पुलिस और यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) की रिपोर्ट में भी चिंताजनक आंकडे़ सामने आए थे। जिसमें तेजी से बढ़ रहे वाहनों की संख्या को देखते हुए अगले छह वर्षों में राजधानी में 15 लाख से अधिक वाहनों के होने की बात कही गई है। अध्ययन के मुताबिक जिस तेजी से शहर में वाहनों की संख्या बढ़ रही है, उस हिसाब से वर्ष 2025 में हर वाहन करीब एक डेढ़ घंटे तक जाम में फंसा रहेगा। उससे आगे यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
दून में पंजीकृत वाहन
ट्रक 23790
बस 5336
एंबुलेंस 893
टैक्सी 16150
तिपहिया 5648
ई-रिक्शा 2067
दोपहिया 6,83,715
कार 214629
मिनी बस 1280
ट्रैक्टर 6215
ट्रॉली 1194
अन्य 765
कुल वाहन - 9,61,682