फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World Disabled Day: Medal, citation to 65 disabled workers

विश्व दिव्यांग दिवस : कामगार 65 दिव्यांगों को मेडल, प्रशस्ति पत्र

Mon, 04 Dec 2023 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
World Disabled Day: Medal, citation to 65 disabled workers
विश्व दिव्यांग दिवस पर सुभाष रोड स्थित लॉर्ड बेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उत्तराखंड के 65 दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी, स्वरोजगार में रत दिव्यागों को सम्मानित किया गया। सेवायोजक अधिकारी और प्लेसमेंट अधिकारी को राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपुर रोड विधायक खजानदास ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल मौजूद रहे। यहां प्रदेशभर से आए 20 दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, 19 उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी, स्वरोजगार में रत 22 दिव्यांग, सेवायोजक अधिकारी श्रेणी में चार समेत कुल 65 दिव्यांगों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र, मेडल, मानपत्र और पांच हजार रुपये धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में समाज कल्याण निदेशक आशीष भटगांई ने दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और विभागीय उपलब्धियों के बारे में बताया। कैंट विधायक सविता कपूर, उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष संजय नेगी, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष डॉ. आरके जैन, बीके मिश्रा, एनएस डुंगरियाल, जीएस नौटियाल, कमलेश भंडारी, वासुदेव आर्य, हेमलता पांडेय, गोरधन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed