फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World Biggest mercury Shivling In Haridwar made by Raghunath Guru from Pune honored by Asia World Records

दुनिया का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग: पुणे के रघुनाथ गुरु ने बनाया, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड से हुए सम्मानित

Mon, 16 Feb 2026 07:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Feb 2026 07:17 PM IST
सार

Haridwar News:  पारद ध्यान लिंगम अपने अद्वितीय आकार और 5210 किलोग्राम वजन के कारण इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
World Biggest mercury Shivling In Haridwar made by Raghunath Guru from Pune honored by Asia World Records
दुनिया का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार में महाशिवरात्रि के मौके पर पारद शिवलिंग की विशेष पूजा अर्चना की गई। यह दुनिया का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग है। कई वर्षों की मेहनत के बाद पुणे के मूल निवासी हीलिंग गुरु रघुनाथगुरुजी (रघुनाथ येमूल गुरुजी) ने इसे निर्मित किया है। 

विज्ञापन

यह दिव्य पारद ध्यान लिंगम वैदिक परंपरा के अनुसार गुजरात में अश्वमेघ यज्ञ सहित अनेक संत-महंतों एवं साधु-संतों के पावन आशीर्वाद से निर्मित किया गया।

वहीं, अध्यात्म में विज्ञान की खोज पर लगातार काम कर रहे रघुनाथ गुरुजी को इस सफलता पर इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शिवरात्रि के अवसर पर सम्मानित किया है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में इसे शामिल करने की प्रक्रिया भी की जा रही है। 
विज्ञापन


12 वर्षों तक की साधना
हीलिंग गुरु रघुनाथगुरुजी लगातार 12 वर्षों तक गिरनार में साधना करने के बाद योग, ध्यान और हीलिंग के साथ हस्तरेखाओं पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजीव बंसल (ट्रस्टी – श्री शिर्डी साई समर्थ ट्रस्ट, हरिद्वार) के महत्वपूर्ण सहयोग से दुनिया के इस सबसे विशाल शिवलिंग का निर्माण संभव हो पाया है। रघुनाथ गुरु जी ने बताया कि इस महान कार्य को परम पूज्य पीर योगी महंत सोमनाथ बाप्पू तथा पद्मभूषण डॉ. विजय भटकर के विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ। ध्यान गुरु रघुनाथ गुरुजी के अनुसार नाथ योगी परंपरा एवं प्राचीन रसायन शास्त्र के सिद्धांतों के आधार पर इस पारद ध्यान लिंगम के निर्माण का नेतृत्व किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: बदरी-केदार मंदिर परिसर के 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, नहीं बना सकेंगे रील व वीडियो

Trending Videos

5210 किलोग्राम है वजन
यह पारद ध्यान लिंगम अपने अद्वितीय आकार और 5210 किलोग्राम वजन के कारण इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह शिवलिंग हरिद्वार दिल्ली नेशनल हाईवे पर बहादराबाद टोल प्लाजा के पास बने शिरडी साईं बाबा मंदिर में स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed