फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Mobile phones banned within 70 meters of the Badri-Kedar temple complex

Uttarakhand: बदरी-केदार मंदिर परिसर के 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, नहीं बना सकेंगे रील व वीडियो

Sun, 15 Feb 2026 10:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Feb 2026 10:07 PM IST
सार

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर परिसरों के 70 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन के उपयोग व रील, वीडियो बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News Mobile phones banned within 70 meters of the Badri-Kedar temple complex
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आगामी चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर से 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालु मंदिर के नजदीक जाकर रील व वीडियो नहीं बना सकेंगे। धामों की पवित्रता व सुगम दर्शन व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन व मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, बदरी-केदार धाम में व्यवस्थाओं को मंदिर समिति की ओर से प्रशासन से समन्वय कर बेहतर बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा व गरिमा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों के 70 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन के उपयोग व रील, वीडियो बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय धाम की पवित्रता तथा तीर्थयात्रियों को सरल सुगम दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन


Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर तय हुई तिथि, 22 अप्रैल को इस समय खुलेंगे केदार मंदिर के कपाट
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

यात्रा प्रारंभ होने से पहले मंदिर समिति के सभी विश्राम गृहों को तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सुसज्जित किया जाएगा। साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, शौचालय व आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

शीघ्र ही मंदिर समिति की बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं एवं यात्री सुविधाओं के लिए आवश्यक बजट प्रावधान किए जाएंगे। मंदिर समिति श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित व श्रद्धामय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed