फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World Bicycle Day 2021 : in dehradun Four to 50 thousand rupees cycles being sold, mountain bikes demand is high

विश्व साइकिल डे 2021 : देहरादून में बिक रही चार से 50 हजार तक की साइकिल, माउंटेन बाइक की मांग अधिक

Thu, 03 Jun 2021 12:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Jun 2021 12:35 PM IST
सार

सबसे ज्यादा बिक्री 10 से 20 हजार रुपये कीमत वाली माउंटेन बाइक की है। हर उम्र के लोग इस साइकिल को खरीदना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
World Bicycle Day 2021 : in dehradun Four to 50 thousand rupees cycles being sold, mountain bikes demand is high
विश्व साइकिल दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के बाजार में चार से 50 हजार रुपये तक की साइकिलें बिक रहीं हैं। इससे महंगी साइकिलें विशेष मांग पर उपलब्ध कराई जाती हैं। माउंटेन बाइक सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। यह अपनी मजबूती, कम वजन, ज्यादा गियर, चलाने में आरामदायक और रखरखाव का खर्च कम होने के कारण अधिक डिमांड में है। 

विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों के दौरान दून में साइकिल बाजार तेजी से बढ़ा है। नेहरू कॉलोनी स्थित बाइक शॉप के स्वामी सागर अहूजा व सुनील अहूजा ने बताया कि सबसे ज्यादा बिक्री 10 से 20 हजार रुपये कीमत वाली माउंटेन बाइक की है। हर उम्र के लोग इस साइकिल को खरीदना पसंद करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सामान्य साइकिल पांच हजार और गियर वाली साइकिल नौ हजार रुपये से शुरू है। फीचर्स बढ़ने पर उनकी कीमत भी बढ़ती जाती है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर पांच से छह महीने में एक बार साइकिल की सर्विस करानी होती है। जिसमें 400 से 600 रुपये का खर्च आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग कीमत में उपलब्ध
उन्होंने बताया कि छह साल तक के बच्चों की साइकिल तीन हजार रुपये और सात से दस साल के बच्चों के लिए पांच से छह हजार रुपये में साइकिल उपलब्ध है। जबकि उसके बाद की उम्र वालों के लिए 10 हजार रुपये से शुरुआत है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर युवा और बच्चे गियर वाली साइकिल पसंद करते हैं। इसके अलावा शौकिया या नियमित तौर पर साइक्लिंग करने वाले भी गियर वाली साइकिल रखते हैं। दूसरी ओर 30 से 40 हजार रुपये की रेंज में भी साइकिल उपलब्ध हैं।


कोरोना काल में दोगुनी हुई बिक्री
सागर अहूजा ने बताया कि कोरोना काल में साइकिल की बिक्री करीब दोगुनी हो गई है। लोग सेहत को लेकर ज्यादा फिक्रमंद हुए हैं। जो दोस्तों या परिवार के साथ नियमित तौर पर साइकिलिंग करते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट भी लोगों को साइकिलिंगकरने की सलाह देते हैं। उन्होंने बताया कि अभी शोरूम बंद है, लेकिन लगातार लोग प्री बुकिंग करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed