फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World Athletics Under-20 Championship: Ankita and Anu of Uttarakhand will show their strength in the competition

वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे उत्तराखंड के अंकिता और अनु 

Sat, 14 Aug 2021 08:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 14 Aug 2021 08:29 PM IST
सार

दोनों एथलीट को 31 जुलाई से दो अगस्त तक संगरूर (पंजाब) में आयोजित हुई 19वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर (अंडर-19) में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

विज्ञापन
World Athletics Under-20 Championship: Ankita and Anu of Uttarakhand will show their strength in the competition
जूनियर एथलीट अनु कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी और स्टार जूनियर एथलीट अनु कुमार को 17 से 22 अगस्त तक नेरोबी (केन्या) में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। अंकिता पांच हजार मीटर और अनु कुमार आठ सौ मीटर दौड़ में भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

विज्ञापन


दोनों एथलीट को 31 जुलाई से दो अगस्त तक संगरूर (पंजाब) में आयोजित हुई 19वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर (अंडर-19) में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। अंकिता ने पांच हजार मीटर में स्वर्ण और 1500 मीटर में रजत पदक जीता था। वहीं अनु कुमार ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक कब्जाया था।
विज्ञापन


दोनों एथलीटों ने इससे पहले गुवाहाटी में हुई चैंपियनशिप में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक कब्जाया था। एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि टीम आज (15 अगस्त) को नेरोबी के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed