{"_id":"638789092983276a770efab1","slug":"world-aids-day-2022-rally-will-be-organized-in-all-districts-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Aids Day 2022: उत्तराखंड के सभी जिलों में निकलेंगी जागरूकता रैली, स्वास्थ्य मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Aids Day 2022: उत्तराखंड के सभी जिलों में निकलेंगी जागरूकता रैली, स्वास्थ्य मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
Wed, 30 Nov 2022 10:19 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:19 PM IST
सार
एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में उच्च जोखिम समूहों को चिन्हित कर एचआईवी एड्स जागरूकता व जांच संबंधी कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं। इस मुहिम में गैर सरकारी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
एचआईवी एड्स
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तराखंड एड्स नियंत्रण समिति प्रदेश भर में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। विश्व एड्स दिवस पर सभी जिलों में रैलियां निकलेंगी और अस्पतालों में गोष्ठियां की जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बृहस्पतिवार को गांधी पार्क में राज्य स्तरीय एड्स जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश में आम जनमानस को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एचआईवी एड्स की जानकारी व बचाव के लिए प्रदेश भर में 164 आईसीटीसी केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें लोगों को एचआईवी संबंधी निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सात एआरटी केंद्रों के माध्यम से एचआईवी से ग्रसित 5580 व्यक्तियों को निशुल्क परामर्श एवं दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में उच्च जोखिम समूहों को चिन्हित कर एचआईवी एड्स जागरूकता व जांच संबंधी कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं। इस मुहिम में गैर सरकारी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून में आईसीटीसी लैब स्थापित की गई है, जिसे गुणवत्ता जांच के लिए केंद्र सरकार ने एनएबीएच प्रमाण पत्र दिया है।