फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Workers should be ready for Mission 2022: Mohania

मिशन 2022 के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : मोहनिया

Sun, 04 Jul 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Workers should be ready for Mission 2022: Mohania
मसूरी। आम आदमी पार्टी (आप) का मसूरी में मिशन विजय शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि 57 सीटें और भारी बहुमत के बावजूद पांच साल में तीसरा मुख्यमंत्री बनाना पड़ रहा है। भाजपा को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। ऐसी पार्टी को चुनाव लड़ने का कोई अधिकार नहीं है। कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश की कुछ पार्टी जाति, धर्म की राजनीति करते है, लेकिन आप पार्टी सिर्फ विकास की राजनीति पर विश्वास करती है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कहा कि जिस अवधारणा के लिए राज्य बना है। उसको पूरा करने में भाजपा-कांग्रेस विफल रही। मसूरी में दो बार भाजपा विधायक रहने के बाद भी स्कूलों की हालत ठीक नहीं है। स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है, शिफन कोर्ट के लोग आज भी बेघर है। कई गांवों में नेटवर्क की समस्या है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सुधीर डोभाल, सुनील सिंह, हरपाल खत्री, प्रकाश राणा, दीपेंद्र भंडारी, शबाना खान, तेहमीना खान, बिल्लू वाल्मीकि, अंकुर सैनी, सुमित दयाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed