फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Worker dies after being struck by a stone in Silkyara Tunnel Uttarkashi Uttarakhand News

Uttarakhand: सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत; कंपनी प्रबंधन पर सवाल

Thu, 16 Jul 2026 07:08 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 16 Jul 2026 07:08 PM IST
सार

चिन्यालीसौड़ के सिलक्यारा सुरंग में पत्थर की चपेट में आने से एक मजदूर की जान चली गई। कंपनी प्रबंधक ने घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया था।

विज्ञापन
Worker dies after being struck by a stone in Silkyara Tunnel Uttarkashi Uttarakhand News
सिलक्यारा टनल में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में बुधवार देर रात हुए एक हादसे में एक मजदूर की एक स्लैब गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद टनल में काम कर रहे श्रमिकों में आक्रोश है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए काम बंद कर दिया। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने की मांग की।

विज्ञापन


मृतक की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी नरेश गंजू के रूप में हुई है। निर्माण कार्य के दौरान टनल के भीतर अचानक ऊपर से एक स्लैब गिर गया जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी श्रमिकों और अधिकारियों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
घटना के बाद साथी श्रमिकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए काम बंद कर दिया। उनका कहना है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और टनल के भीतर सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। श्रमिकों का कहना है कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों की व्यापक समीक्षा आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बड़कोट ने सिल्क्यारा टनल घटना का जायजा लिया
कंपनी प्रबंधन ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। उनके बड़कोट पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। नवयुगा कंपनी के महाप्रबंधक रविकांत सिंह ने कहा कि टनल में सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।



ये भी पढे़ं...प्यार की खौफनाक दास्तां: संबंधों की खींचतान ने ले ली आरती की जान; तनाव, विवाद और पारिवारिक कलह बनी मौत का कारण

इधर, डीएम प्रशांत आर्य के निर्देश पर एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी ने सिल्क्यारा टनल घटना का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। एसडीएम ने मौके पर एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों, उपस्थित कार्मिकों एवं श्रमिकों से सीधे बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस संबंध अन्य जानकारी जुटाई जा रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed