फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Work to clear snow from the Kedarnath trekking route has begun

Dehradun News: केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू

Sat, 28 Mar 2026 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Work to clear snow from the Kedarnath trekking route has begun
रुद्रप्रयाग के केदारनाथ पैदल मार्ग में बर्फ साफ करते मजदूर - संवाद
रुद्रप्रयाग। आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार से शुरू हुए इस कार्य के लिए 60 मजदूरों का एक दल केदारनाथ पहुंचा और सफाई में लग गया।
विज्ञापन

मजदूर अलग-अलग स्थानों पर बर्फ हटाने में जुटे हैं। एक टीम केदारनाथ धाम से नीचे की ओर काम कर रही है जबकि दूसरी टीम छोटी लिंचोली से ऊपर की ओर बढ़ते हुए ग्लेशियर प्वाइंट पर जमी बर्फ हटा रही है। डीडीएमए के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि भैरव और कुबेर ग्लेशियर क्षेत्र में 15 से 18 फीट तक बर्फ जमी हुई है जिसे हटाना चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद लगातार काम जारी है ताकि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मजदूर भी लगाए जाएंगे। प्रशासन का फोकस है कि यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed