फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wore clothes made from garbage, message of reuse

Dehradun News: कचरे से बने परिधान पहन दिया दोबारा उपयोग का संदेश

Mon, 16 Dec 2024 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Wore clothes made from garbage, message of reuse
Iवेस्ट वॉरियर्स ने प्रोजेक्ट युवा के इकोलिंपिक्स और ग्रीन गुरुकुल 2024 के समापन समारोह का आयोजन
विज्ञापन

I

Iठोस कचरा प्रबंधन के संबंध में आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया कार्यक्रमI
Iवेस्ट वॉरियर्स संस्था ने आईआरडीटी ऑडिटोरियम में प्रोजेक्ट युवा के तहत आयोजित इकोलिंपिक्स और ग्रीन गुरुकुल 2024 का आयोजन किया। इस आयोजन में 16 संस्थानों, 35 स्कूलों और 1,400 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इन्होंने दो महीनों में 4,500 से अधिक जलवायु और अपशिष्ट प्रबंधन की क्रियाओं पर काम किया।I
Iकार्यक्रम में डॉ. एसपी सुबुद्धि, आईएफएस (निदेशक, राज्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन निदेशालय, उत्तराखंड) और गौरी प्रभात आईएएस 2023 (एसडीएम कालसी) ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न कॉलेजों से करीब 300 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान इकोलिंपिक्स और ग्रीन गुरुकुल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को सम्मानित किया गया।I
विज्ञापन

Iइसमें ग्रीन गुरुकुल 2024 में पहला स्थान दून इंटरनेशनल स्कूल, दूसरा स्थान केवि ओएनजीसी, तीसरा स्थान दून गर्ल्स स्कूल और इकोलिंपिक्स 2024 में पहला स्थान ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, दूसरा स्थान आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी, तीसरा स्थान श्री देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बच्चों को मिला समारोह में ट्रैशन वॉक विशेष आकर्षण रहा, जहां प्रतिभागियों ने कचरे से बने परिधानों को प्रदर्शित किया, इससे छात्राओं ने चीजों के दोबारा उपयोग और रचनात्मकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iकार्यक्रम के दौरान निदेशक वेस्ट वॉरियर्स मयंक शर्मा ने कहा कि प्रोजेक्ट युवा ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए सशक्त किया है। 2024 में 4,500 से अधिक जलवायु और अपशिष्ट प्रबंधन क्रियाएं इस परिवर्तनकारी पहल की गवाही हैं।I

Iमुख्य अतिथि डॉ. एसपी सुबुद्धि ने कहा कि युवाओं को पर्यावरणीय नेतृत्व के लिए प्रेरित करने वाला यह एक सराहनीय प्रयास है। एसडीएम कालसी गौरी प्रभात ने कहा कि कार्यक्रम युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता को सही दिशा में इस्तेमाल कर पर्यावरणीय बदलाव लाने का उत्कृष्ट उदाहरण है। नवीन कुमार सडाना, भास्कर पिचाई, एडिसन स्टीवेन्सन, नीरज भाटिया, अवदेश पुंडीर, युवराज सिंह आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed