फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wooden elephant danced at Hanol temple

Dehradun News: हनोल मंदिर में नचाया गया काठ का हाथी

Thu, 23 Oct 2025 08:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Wooden elephant danced at Hanol temple
हनोल मंदिर में काठ का हाथी। स्रोत : जागरूक पाठक
- जंदोई के साथ अधिकतर गांवोंं में पांच दिवसीय नई दीपावली का हुआ समापन
विज्ञापन


- कुछ गांवों में आज भी नचाया जाएगा हाथी और हिरण

त्यूणी। जंदोई मेले पर प्रसिद्ध महासू मंदिर हनोल परिसर में काठ का हाथी नचाया गया। लोगोंं ने हाथी को कंधे पर उठाकर मंदिर की परिक्रमा की। यहां नाच देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। लोगों ने देवता के हारुल पर पारंपरिक जैंता, रासौ और तांदी नृत्य किया। इसी के साथ जौनसार बावर की नौ खतों के अधिकतर गांवों में पांच दिवसीय दीपावली का समापन भी हो गया।

जौनसार बावर के नौ खतों के 100 गांवों में बीते पांच दिनों तक नई दीपावली की धूम रही। बृहस्पतिवार को हनोल मंदिर देवता के थान मुंधोल, कांडोई भरम और सैंज कुनैन में काठ से बने हाथी को भव्य रूप में सजाया गया। ग्रामीणों ने पहले हाथी को कंधे पर उठाकर मंदिर की परिक्रमा कराई। उसके बाद ढोल-दमाऊ और रणसिंघा की धुन पर मंदिर परिसर में हाथी को नचाया। इस पारंपरिक नृत्य को देखने के लिए अन्य खतों के गांवों से भी लोग पहुंचे थे। चिल्हाड़ स्थित महासू देवता की बहन बलाणी देवी का मंदिर में भिरुड़ी पर्व की शुरूआत हुई। कुछ गांवों में शुक्रवार को भी काठ का हाथी और हिरण नचाया जाएगा। इस दौरान महासू मंदिर हनोल के राजगुरु गोरखनाथ, स्याणा महेंद्र सिंह चौहान, स्याणा सूरतराम जोशी, पीतांबर दत्त बिजल्वाण, विजयपाल रावत, लोक कलाकार अर्जुन देव बिजल्वाण, मोहनलाल बिजल्वाण, केशवानंद शर्मा, रामलाल सेमवाल आदि मौजूद रहे।

हनोल मंदिर में काठ का हाथी। स्रोत : जागरूक पाठक

हनोल मंदिर में काठ का हाथी। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed