फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wood chopped from the forest was recovered

वन विभाग ने किया जंगल से काटी गई लकड़ी को बरामद करने का दावा

Sat, 26 Dec 2020 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Wood chopped from the forest was recovered
कालसी। चकराता वन प्रभाग की टीम ने रिवर रेंज के अंतर्गत कालसी प्रथम बीट की कक्ष संख्या-15 से काटे गए पेड़ों की लकड़ी को विकासनगर के ढाकोवाला गांव के पास से बरामद किया गया है। विभाग ने लकड़ी काटने वाले लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

बीते बुधवार की रात को लकड़ी तस्करों ने चकराता मुख्यालय से करीब 1.50 किमी की दूरी पर कालसी प्रथम बीट के जंगल में खड़े साल के छह पेड़ों का पातन कर दिया था। पेड़ों के कटान के बाद से ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ था। बीते बृहस्पतिवार की शाम को टीम ने विकासनगर के ढाकोवाला के पास से लकड़ी को बरामद कर लिया। लकड़ी को गांव के पास नहर के किनारे छिपा कर रखा गया था। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अब भी विभाग पूरी लकड़ी को बरामद नहीं कर सका है।
विज्ञापन

डीएफओ चकराता वन प्रभाग नीतीशमणि त्रिपाठी ने बताया कि लकड़ी बरामद हो गई है। संबंधित एसडीओ को अवैध पातन करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवालों के घेरे में विभागीय कार्यप्रणाली
कालसी। रिवर रेंज के अंतर्गत कालसी प्रथम बीट के कक्ष संख्या-15 से काटे गए पेड़ों का विकासनगर से बरामद होना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। जिस जगह पर पेड़ों का कटान किया गया और जहां से विभाग ने इसकी प्रकाष्ठ को बरामद किया। उनके बीच में जलालिया बैरियर पड़ता है। ऐसे में बैरियर को पास किए बिना लकड़ी को विकासनगर ले जाना नामुमकिन है। इसके चलते बैरियर में तैनात कर्मचारियों पर सवाल उठना लाजिमी है। यह पहला मौका नहीं है जब बैरियर को पार कर लकड़ी को विकासनगर क्षेत्र में बेचने के लिए लाया गया हो। इससे पूर्व भी कई बार बैरियर पर तैनात कर्मचारियों के बावजूद लकड़ी तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। डीएफओ नीतीशमणि त्रिपाठी का कहना है कि बैरियर्स पर तैनात कर्मचारियों को अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed